Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री ने लवी मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत

शिमला     |  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। इस अवसर पर शिमला के उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मेले की स्मारिका का विमोचन भी किया।

समापन सांस्कृतिक संध्या में मनोरंजन का माहौल छा गया। दर्शकों ने प्रसिद्ध इंडियन आइडल सिंगर नेहा दीक्षित और अन्य कलाकारों के शानदार प्रदर्शन का भरपूर आनंद लिया।

इस अवसर पर प्रदेश के कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिरकत की। इनमें पूर्व विधायक किशोरी लाल, हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, मिल्कफैड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, एपीएमसी शिमला के अध्यक्ष देवानंद वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी और नगर परिषद रामपुर की अध्यक्ष मुस्कान शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेला न केवल हिमाचल की संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करने का माध्यम है, बल्कि पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने आयोजकों और कलाकारों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

मेले के समापन समारोह में उपस्थित लोगों ने स्थानीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कार्यक्रमों का आनंद लिया, जिससे यह सांस्कृतिक संध्या दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बन गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

Summer express/धर्मशाला,राहुल -:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिला संयोजक आयुष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण...

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.