Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा में फर्जी शादी रैकेट का पर्दाफाश: दुल्हन बनकर ठगी करने वाली तीन महिलाएं सहित पांच गिरफ्तार

Kangra, 16 November

कांगड़ा ज़िले की नगरोटा बगवां पुलिस ने एक संगठित फर्जी शादी ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में तीन महिलाएं—जिनमें एक कथित दुल्हन भी शामिल है—और दो पुरुष हैं। आरोपियों में तीन पंजाब से जबकि एक महिला और एक पुरुष हिमाचल प्रदेश से संबंधित हैं। यह गिरोह कांगड़ा क्षेत्र के युवकों की पंजाब की युवतियों से शादी करवाकर बाद में उनसे ठगी करता था।

पुलिस के अनुसार, गिरोह युवकों को “संपन्न परिवार की सुशिक्षित लड़की” का झांसा देते थे। शादी के बाद कुछ ही दिनों में दुल्हन घर से गहने और नकदी लेकर फरार हो जाती थी। अगस्त महीने में ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसमें पटियालकड़ क्षेत्र के युवक से शादी करने वाली युवती बीस दिन के भीतर जेवर लेकर फरार हो गई थी।गिरोह का खुलासा तब हुआ जब शनिवार को आरोपी सुजानपुर क्षेत्र में एक और नकली शादी करवाने पहुंचे। पिछले मामलों में ठगे गए युवक किसी तरह इनके संपर्क में आए और मौके पर ही गिरोह के सदस्यों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसकी पुष्टि होने पर पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ऐसी ठगी के कम से कम तीन और पीड़ित सामने आए हैं। पुलिस को संदेह है कि गिरोह लंबे समय से इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता आ रहा था। जांच में यह भी पता चला है कि गिरोह में लुधियाना, फिरोजपुर और जालंधर की कई लड़कियां शामिल थीं, जिन्हें दुल्हन बनाकर भेजा जाता था।पूरी धोखाधड़ी में एक बिचौलिया भी सक्रिय था, जो शादी करवाने के नाम पर दो लाख रुपये तक लेता था। इनमें से लगभग एक लाख रुपये वह पंजाब के कथित मैरिज ब्यूरो को देता था, जो ऐसी लड़कियों की व्यवस्था करता था। बाकी रकम गिरोह के अन्य सदस्यों में बांटी जाती थी।

डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह पटियालकड़ गांव के निवासियों ने पुलिस को सूचना दी कि संदिग्ध लोग एक गाड़ी में सुजानपुर की ओर शादी के लिए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वह वाहन भी पुलिस के हवाले किया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने मामले को गंभीर आर्थिक अपराध मानते हुए धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान और भी नाम सामने आ सकते हैं और सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.