Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में कॉलेज प्राध्यापकों की मोबाइल एप से अनिवार्य हाजिरी पर विभाग का स्पष्टीकरण

Shimla, 17 November


हिमाचल प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में तैनात प्राध्यापकों के लिए अब मोबाइल एप के माध्यम से ही उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा लागू की गई जियोफेंस आधारित बायोमैट्रिक अटेंडेंस प्रणाली पर उठ रहे सवालों के बीच विभाग ने विस्तृत स्पष्टीकरण जारी कर यह स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी है।

राजकीय प्राध्यापक संघ ने इस नई प्रणाली पर गहरी आपत्ति जताई थी और मोबाइल फोन से हाजिरी लगाने से इंकार करते हुए इसे निजता का उल्लंघन बताया था। संघ की ओर से विभिन्न प्रिंसिपलों के माध्यम से शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भी भेजे गए थे। इन आपत्तियों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग से औपचारिक राय मांगी, जो इस प्रणाली के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभाल रहा है।

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि प्राध्यापकों की बायोमैट्रिक पहचान आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से की जाएगी और यह डेटा केवल उपस्थिति सत्यापन के लिए ही उपयोग होगा। सभी सूचनाएँ हिमाचल प्रदेश स्टेट डाटा सेंटर में सुरक्षित रूप से संग्रहित रहेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह प्रक्रिया आधार अधिनियम, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और लागू डाटा संरक्षण प्रोटोकॉल के अनुरूप है। इससे निजी जानकारी के दुरुपयोग या बाहरी सर्वरों में लीक होने की संभावना समाप्त हो जाती है।विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि उपस्थिति एप एंड्रायड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। यदि किसी प्राध्यापक के मोबाइल में तकनीकी समस्या आती है, फोन खो जाता है या एप काम नहीं करता, तो वह किसी सहकर्मी के फोन पर अपनी हिम एक्सेस आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर लॉग इन करके हाजिरी दर्ज कर सकता है। इससे उपस्थिति प्रक्रिया बाधित नहीं होगी।

प्राध्यापक संघ द्वारा उठाई गई चिंताओं पर विभाग का कहना है कि प्रणाली को यथासंभव सरल और सुरक्षित बनाते हुए शिक्षकों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। यह तकनीक न केवल उपस्थिति को पारदर्शी बनाएगी, बल्कि कॉलेजों में कार्य प्रणाली को भी व्यवस्थित करेगी।शिक्षा निदेशक ने सभी सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपलों को निर्देश दिए हैं कि विभाग द्वारा जारी स्पष्टीकरण को संस्थानों के सभी शिक्षकों और गैर-शिक्षकों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि सरकार के निर्देशों का पूर्ण पालन हर स्थिति में हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.