Facebook-f Youtube X-twitter

दिसंबर से शिमला–किन्नौर के लिए संजौली हेलीपोर्ट से शुरू होगी हेली टैक्सी सेवा

Shimla, 17 November


शिमला और किन्नौर की यात्राओं को अधिक तेज़, सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए दिसंबर से हेली टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने संजौली हेलीपोर्ट से नियमित उड़ानों के संचालन की तैयारियां तेज़ कर दी हैं। इस नई सुविधा के शुरू होने से न केवल स्थानीय पर्यटन को गति मिलेगी, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए यात्रा समय में महत्वपूर्ण कमी आएगी।

पवन हंस एविएशन कंपनी ने मोहाली–शिमला–रामपुर–कल्पा रूट पर हेली टैक्सी सेवा उपलब्ध करवाने के लिए सहमति दे दी है। इसके बाद अब चंडीगढ़ और मोहाली से शिमला या किन्नौर पहुंचने में पर्यटकों को लंबी सड़क यात्रा का विकल्प चुनना नहीं पड़ेगा। कुछ ही मिनटों की उड़ान में यात्री सीधे पहाड़ी पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकेंगे। यह सेवा खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगी जो कम समय में यात्रा पूरी करना चाहते हैं या पर्वतीय मार्गों की कठिनाई से बचना चाहते हैं।

इस परियोजना का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि अब यात्रियों को जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। नई हेली टैक्सी सीधे संजौली स्थित शहर के मध्य में बने आधुनिक हेलीपोर्ट पर लैंड करेगी। चलौंठी के समीप लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से बने इस हेलीपोर्ट का उद्घाटन जनवरी 2022 में किया जा चुका है। परिसर में 50 से अधिक वाहनों की पार्किंग क्षमता भी उपलब्ध है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग और पवन हंस के बीच उड़ानों के दिनों, समय-सारणी और किराया निर्धारण को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अनुमान है कि विंटर टूरिस्ट सीजन की शुरुआत के साथ ही हेली टैक्सी सेवा शुरू कर दी जाएगी। विभाग का मानना है कि इससे शिमला और किन्नौर में पर्यटन से जुड़ा कारोबार व्यापक रूप से लाभान्वित होगा।निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग विवेक भाटिया के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देशों पर रूट और किराया तय किया जा रहा है तथा दिसंबर से सेवा शुरू करने के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

NSA खत्म होते ही अमृतपाल सिंह की फिर गिरफ्तारी, अजनाला हिंसा मामले में 2 दिन की पुलिस रिमांड

Summer express, डिब्रूगढ़। खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होते ही पंजाब पुलिस ने उन्हें वर्ष 2023 के चर्चित अजनाला थाना हिंसा मामले में दोबारा गिरफ्तार कर लिया। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...
Summer Express - झज्जर-चरखी दादरी सीमा पर युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना: फैक्ट्री के टॉयलेट में नवजात की हत्या का आरोप, युवती हिरासत में

Summer express, बेंगलुरु  | बेंगलुरु से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती पर अपने नवजात शिशु की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवती को हिरासत में लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच...
Summer Express - महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज,मंडी में कांग्रेस विधायक ने केंद्र पर साधा निशाना

महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज,मंडी में कांग्रेस विधायक ने केंद्र पर साधा निशाना

Summer express /मंडी, धर्मवीर -: देश में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। एक ओर भाजपा इस बिल को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बता रही है, वहीं कांग्रेस इसके क्रियान्वयन के तरीके पर सवाल उठा रही है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले...
Summer Express - शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express / शिमला, संजू -:महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध तेज करते हुए सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज शिमला में भाजपा महिला मोर्चा ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में...
Summer Express - कांगड़ा में आम की पैदावार बढ़ने के आसार, जापानी फल की खेती से किसानों को नया विकल्प

कांगड़ा में आम की पैदावार बढ़ने के आसार, जापानी फल की खेती से किसानों को नया विकल्प

Summer express /धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में इस वर्ष आम उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। उद्यान विभाग के अनुसार, इस बार आम का “ऑन सीजन” होने के कारण उत्पादन में करीब एक हजार मीट्रिक टन तक बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले वर्ष “ऑफ सीजन” के...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.