Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा कॉलेज प्राचार्य सहायक प्राध्यापक ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू

चंडीगढ़ | हरियाणा के राजकीय महाविद्यालयों में दो साल कार्यकाल पूरा कर चुके प्राचार्य अब अपनी पसंद के कॉलेज में स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सोमवार को इस प्रक्रिया को ऑनलाइन शुरू कर दिया है। हालांकि किसी महाविद्यालय में चार साल पूरा कर चुके प्राचार्यों के लिए स्थानांतरण प्रक्रिया में शामिल होना अनिवार्य है।

स्थानांतरण के लिए पात्रता की तिथि 31 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। विभाग ने बताया कि दो दिसंबर तक पोर्टल पर डेटा अपडेट किया जा सकेगा। स्थानांतरण के इच्छुक प्राचार्य 19 से 25 नवंबर के बीच अपने कॉलेज वरीयताओं का चयन कर सकेंगे। स्थानांतरण आदेश अगले वर्ष 5 फरवरी को जारी होंगे, और 15 फरवरी तक नए कॉलेज का आवंटन कर दिया जाएगा। प्रदेश में प्राचार्य के कुल 178 पद हैं, जिनके लिए यह ऑनलाइन स्थानांतरण नीति लागू की गई है।

सहायक प्राध्यापकों का स्थानांतरण:

इसके बाद सहायक प्राध्यापकों के लिए भी ऑनलाइन स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी। किसी कॉलेज में एक साल कार्यरत सहायक प्राध्यापक ही स्थानांतरण में शामिल हो पाएंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग ने 20 विषयों के 7882 पदों के लिए ऑनलाइन स्थानांतरण प्रारूप तैयार किया है। इसमें बायोलॉजी, केमिस्ट्री, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, इंग्लिश, हिंदी, इतिहास, गणित, भौतिक शिक्षा, राजनीतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत, पंजाबी, ज़ूलॉजी आदि शामिल हैं।

किसी कॉलेज में पांच साल कार्यकाल पूरा कर चुके सहायक प्राध्यापक ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अनिवार्य होंगे।

मेरिट और वरीयता पैमाना:

स्थानांतरण में मेरिट निर्धारण के लिए 80 अंकों का पैमाना बनाया गया है, जिसमें आयु, जेंडर (महिला), दिव्यांगता, वैवाहिक स्थिति, स्वास्थ्य और सेवा अवधि शामिल हैं। विधवा, तलाकशुदा या कानूनी रूप से अलग रह रही महिला शिक्षकों को वरीयता दी जाएगी। दिव्यांग और अधिसूचित 22 गंभीर बीमारियों से पीड़ित शिक्षकों को भी राहत मिलेगी।

पूरी प्रक्रिया HRMS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पूरी होगी, और प्रत्येक चरण का प्रमाणीकरण OTP आधारित प्रणाली से किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.