Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पिस्तौल लेकर बैठक में पहुंचे उपाध्यक्ष प्रतिनिधि, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कैथल  | कैथल में +जिला परिषद की बैठक के दौरान उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि कर्मबीर फौजी कमर पर पिस्तौल टांगकर पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना ने बैठक में मौजूद पार्षदों और प्रतिनिधियों में चौंकने का कारण बना।

बैठक के दौरान कर्मबीर फौजी ने पिस्तौल के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कई पार्षदों ने इसे नियमों के खिलाफ बताया और प्रशासन से संज्ञान लेने की मांग की। उनका कहना था कि बैठक में अक्सर बहस तेज हो जाती है और हथियार की मौजूदगी किसी भी अप्रिय घटना की संभावना बढ़ा सकती है।

बैठक में सीटों को लेकर भी असंतोष दिखा। कुछ पार्षदों को पहली पंक्ति में कुर्सी नहीं मिली, जबकि उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि आगे बैठे रहे। इस मामले पर कर्मबीर फौजी ने कहा कि वे बैठक के लिए देर से पहुंचे थे और पिस्तौल की बेल्ट उतारना भूल गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिस्तौल वे कार में ही छोड़ आए थे और बैठक में इसे लाने का कोई इरादा नहीं था। गौरतलब है कि कर्मबीर फौजी हरियाणवी गायक भी हैं।

बैठक में 21 में से 20 जिला परिषद पार्षद और छह ब्लॉक समिति अध्यक्ष मौजूद थे। 15वें वित्त आयोग के तहत मिले लगभग एक करोड़ रुपये के बजट के उपयोग और वितरण पर भी चर्चा हुई।

जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष और वार्ड-2 से पार्षद दीप मलिक ने कहा कि बैठक में हथियार लाना नियमों के खिलाफ है और यह प्रशासनिक लापरवाही भी है। उन्होंने कहा, “बैठक में बहस अक्सर गर्म हो जाती है, ऐसे में किसी अनहोनी की जिम्मेदारी कौन लेगा?” और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल ने कहा कि बैठक में विकास कार्यों पर मंथन किया गया और लंबित कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। पिस्तौल लेकर बैठक में आने के मामले पर उन्होंने कहा कि यह प्रशासनिक जांच का विषय है।

बैठक में पिछले बजट के आठ करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। जुलाई में कई कार्य पास हुए थे, लेकिन वर्क ऑर्डर अभी जारी नहीं हुए। कुछ कार्य पार्षदों ने अपने स्तर पर करवाए हैं, जिनकी गुणवत्ता जांच के बाद ही भुगतान प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

नियमों के अनुसार, लाइसेंसधारी पिस्तौल रखने के स्पष्ट नियम हैं। यदि नियमों का उल्लंघन साबित होता है तो जांच कराई जाएगी और पिस्तौल का लाइसेंस रद्द भी किया जा सकता है। पुलिस इस मामले में शिकायत मिलने पर जांच करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...

मिसिंग लिंक-3 खुद हो गया ‘मिसिंग’, 8 माह में 1.5 किमी में से सिर्फ 500 मी. ही बनी सड़क

लक्की मेहता/राहुल शर्मा लुधियाना | समर न्यूज गिल रोड, लोहारा रोड और दिल्ली रोड के रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया मिसिंग लिंक-3 प्रोजेक्ट अब खुद ही ‘मिसिंग’ होता नजर आ रहा है। करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे बाईपास में आठ महीने...

ऑपरेशन ब्लू स्टार पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति गज की दर से मिलेगी जगह

समर न्यूज | चंडीगढ़ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान अमृतसर में दुकानें गंवाने वाले 133 प्रभावित लोगों को 42 साल बाद बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इन पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से वैकल्पिक बूथ या जगह आवंटित करने का निर्देश दिया है।अदालत ने कहा...

अमेरिाका में विवाद बढ़ा तो ‘मिस्टर सिंह’ वाली विवादित पोस्ट हटाई

एजेंसी। वाशिंगटनअमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने सिख व्यक्ति को निशाना बनाती दिख रही विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है। पोस्ट में ‘मिस्टर सिंह’ को अमेरिका की सड़कों से हटने और खुद देश छोड़ने की सलाह दी गई थी। इसमें ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ के पात्र ऑप्टिमस प्राइम की कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार तस्वीर का इस्तेमाल...

प्रकाश पर्व के लिए सजा श्री हरिमंदिर साहिब

अमृतसर| श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व शनिवार को श्री हरमंदिर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पर्व को लेकर स्वर्ण मंदिर को विदेशों से मंगाए गए फूलों से सजाया गया है। थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया से फूल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.