Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

निजी होटल में जन्मदिन की पार्टी में चली गोली….एक युवक की मौत, दो घायल

Una, Rakesh-:ऊना में देर रात एक बार फिर गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना शहर के एक निजी होटल में आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान हुई, जहाँ मामूली बहस ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। लगातार कुछ दिनों में यह दूसरी गोलीबारी की घटना है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात लगभग 12 बजे होटल में जन्मदिन का जश्न चल रहा था। इसी दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से अचानक गोली चला दी गई। गोली एक युवक को जा लगी, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक भी गोलीबारी में घायल हुए हैं और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और होटल परिसर की गहन छानबीन की। इसके साथ ही अस्पताल में भी अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि बर्थडे पार्टी के दौरान दो परिचित पक्षों के बीच हुई बहसबाज़ी ने इस घटना को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी तरह से जांच की जा रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ जारी है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के साथ मौके पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारण और दोषियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सतपाल रायजादा का भाजपा पर पलटवार, बोले—‘महाभारत के युद्ध की शुरुआत इन्होंने की, माफी हम नहीं मांगेंगे’

Summer express/ऊना, राकेश -:भाजपा विधायक सतपाल सत्ती की बीमारी को लेकर किए गए व्यंग्य पर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि महाभारत के युद्ध की शुरुआत भाजपा नेताओं ने की है, इसलिए कांग्रेस माफी नहीं मांगेगी। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा...

पोंग झील में पर्यटन विकास के साथ जैव विविधता संरक्षण पर रहेगा जोर

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले की पोंग झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए नई पहल की गई है। इस दिशा में पोंग बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसाइटी और पर्यटन विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स एंड एलाइड एक्टिविटी सोसाइटी के बीच समझौता ज्ञापन...

करवाचौथ पर 8:05 बजे होंगे चांद के दीदार, शुक्र अस्त के बावजूद नवविवाहिताएं भी रख सकेंगी व्रत

Summer express/शिमला/संजू -: करवाचौथ के पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सुहागिन महिलाएं व्रत की तैयारियों के साथ खरीदारी में जुटी हुई हैं। इस वर्ष करवाचौथ का व्रत 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए...

हरियाणा में बढ़ी ठंड, बालसमंद में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री पहुंचा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान पहली बार 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे कम है। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश और ओलावृष्टि...
Summer Express - Auto Draft

रेवाड़ी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव कापड़ीवास में 21 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान निकिता के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली थी। घटना का पता शाम उस समय चला,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.