Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नारनौंद में हुड्डा का प्रहार, सरकार को बताया किसान विरोधी

नारनौंद | सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा आज नारनौंद पहुंचे, जहां उन्होंने रणदीप लोहान की माता और चाचा के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर कड़े शब्दों में निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसान–मजदूर विरोधी नीतियां लागू कर रही है और लोगों के हकों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को उठाने के लिए सड़कों पर उतरने को तैयार है और किसानों-मजदूरों को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी।

बारिश से फसलों को नुकसान, मुआवजे पर सरकार को घेरा

हुड्डा ने कहा कि हाल ही में हुई बारिश के कारण किसानों की फसलें बुरी तरह बर्बाद हुईं, लेकिन सरकार अभी तक प्रभावित किसानों को मुआवजा देने में नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब परिवारों को भी सरकारी योजनाओं का आर्थिक लाभ समय पर नहीं मिल रहा।

पीले राशन कार्डों की कटौती पर तीखी प्रतिक्रिया

सांसद हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में करीब 15 लाख गरीब परिवारों के पीले राशन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं, जिससे सबसे ज्यादा असर कमजोर तबके पर पड़ा है।

कानून-व्यवस्था पर सवाल

उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। आए दिन आम लोगों को फिरौती मांगने की धमकियां मिल रही हैं, जो प्रशासन की नाकामी को उजागर करती हैं।

वोट की नहीं, चोरी की सरकार” — हुड्डा

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने जनता को झूठे सपने दिखाकर वोट हासिल किए, लेकिन अब लोग सच समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह “वोट की नहीं, चोरी की सरकार” है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में पूरी मजबूती के साथ एकजुट है और जनता के हकों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.