Facebook-f Youtube X-twitter

जेल विभाग ने एएसआई सुशील धमकी मामले में नकारे आरोप

चंडीगढ़ I हरियाणा जेल विभाग ने शराब ठेकेदार से जबरन वसूली के आरोपी और दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई. पूरण कुमार की संदिग्ध आत्महत्या मामले में मुख्य गवाह एएसआई सुशील कुमार को बैरक के अंदर धमकी दिए जाने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

विभाग के अनुसार, प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि सुशील कुमार को किसी भी प्रकार की धमकी नहीं दी गई। बैरक में मौजूद 8–9 कैदियों से पूछताछ की गई, जिसमें पता चला कि केवल टीवी की आवाज को लेकर कैदियों के बीच बहस हुई थी। किसी तरह की धमकी या जान का खतरा होने जैसा कोई तथ्य नहीं मिला। जेल विभाग ने पूरी रिपोर्ट सरकार को भेज दी है।

पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप

माह की शुरुआत में सुशील कुमार की पत्नी सोनी देवी ने आरोप लगाया था कि रोहतक की सुनारिया जेल में उनके पति को लगातार धमकियां मिल रही हैं और उनकी जिंदगी खतरे में है। उन्होंने दावा किया था कि सुशील ‘साधारण कैदी’ नहीं हैं, बल्कि आईपीएस वाई. पूरण कुमार आत्महत्या मामले के महत्वपूर्ण गवाह हैं, और वही यह साबित कर सकते हैं कि रोहतक में दर्ज जबरन वसूली की एफआईआर झूठी और एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।

क्या है पूरा मामला

एएसआई सुशील कुमार दिवंगत आईपीएस वाई. पूरण कुमार के स्टाफ में शामिल थे। उन्हें 6 अक्टूबर को रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में दर्ज जबरन वसूली के एक केस में गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि वह एक शराब ठेकेदार से हर महीने 2.5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के अगले ही दिन आईपीएस वाई. पूरण कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी।

गंभीर आरोप सामने आने के बाद जेल विभाग ने सुशील कुमार को सुरक्षा कारणों से रोहतक से अंबाला जेल शिफ्ट कर दिया था और मामले की जांच भी शुरू की थी।

जांच अधिकारी के मुताबिक, बैरक में मौजूद सभी कैदियों के बयान दर्ज किए गए और तथ्यों की गहन जांच की गई। जेल विभाग के महानिदेशक आलोक राय ने बताया कि आरोपों का कोई आधार नहीं मिला है और जांच में धमकी की बात असत्य पाई गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.