Facebook-f Youtube X-twitter

चिल्लाने से सच नहीं बदलेगा, आरती राव का कांग्रेस पर हमला

पलवल। हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने गुरुवार को जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक पलवल जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित की गई, जिसमें 14 शिकायतों की सुनवाई हुई। मंत्री राव ने बताया कि इनमें से 10 शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि 4 मामलों पर अगली कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में जिला अध्यक्ष विपिन बैसला, उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस के ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ प्रदर्शन पर करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जितना चाहे शोर मचा ले, सच्चाई नहीं बदली जा सकती। राव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि “चिल्लाने से कुछ नहीं होगा, पहले अपने घर की सफाई करें। जब तक संगठन के भीतर की अव्यवस्थाएं नहीं सुधरेंगी, तब तक विपक्ष कहीं नहीं पहुंच पाएगा।”

वोट चोरी के आरोपों पर जवाब देते हुए आरती राव ने कहा कि हरियाणा में सरकार बने एक वर्ष हो चुका है और भाजपा गठबंधन लगातार मजबूत होकर काम कर रहा है। “हम पहले से कह रहे थे कि प्रदेश में तीसरी बार हमारी सरकार बनेगी, और जनता ने हमें अपना समर्थन दिया। बिहार चुनाव के नतीजों ने भी विपक्ष को सीधा संदेश दे दिया है,” उन्होंने कहा।

फरीदाबाद की अल-फला‍ह यूनिवर्सिटी से जुड़े टेरर लिंक मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ने कड़ा रुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है कि शिक्षा व चिकित्सा संस्थान ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए जा रहे हैं। राव ने बताया कि यूनिवर्सिटी को 2014 से पहले मान्यता मिली थी और मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए इन्हें कोर्ट की स्वीकृति लेनी पड़ी थी। “ऐसे संस्थान जड़ से चिन्हित किए जाएंगे और भविष्य में इनका पूरी तरह सफाया होगा,” उन्होंने स्पष्ट कहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज,मंडी में कांग्रेस विधायक ने केंद्र पर साधा निशाना

महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज,मंडी में कांग्रेस विधायक ने केंद्र पर साधा निशाना

Summer express /मंडी, धर्मवीर -: देश में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। एक ओर भाजपा इस बिल को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बता रही है, वहीं कांग्रेस इसके क्रियान्वयन के तरीके पर सवाल उठा रही है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले...
Summer Express - शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express / शिमला, संजू -:महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध तेज करते हुए सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज शिमला में भाजपा महिला मोर्चा ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में...
Summer Express - कांगड़ा में आम की पैदावार बढ़ने के आसार, जापानी फल की खेती से किसानों को नया विकल्प

कांगड़ा में आम की पैदावार बढ़ने के आसार, जापानी फल की खेती से किसानों को नया विकल्प

Summer express /धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में इस वर्ष आम उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। उद्यान विभाग के अनुसार, इस बार आम का “ऑन सीजन” होने के कारण उत्पादन में करीब एक हजार मीट्रिक टन तक बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले वर्ष “ऑफ सीजन” के...
Summer Express - रेवाड़ी में वायु गुणवत्ता की रियल-टाइम निगरानी होगी मजबूत, जिला सचिवालय में लगेगी नई AQI मशीन

रेवाड़ी में वायु गुणवत्ता की रियल-टाइम निगरानी होगी मजबूत, जिला सचिवालय में लगेगी नई AQI मशीन

Summer express, रेवाड़ी  | जिले में वायु प्रदूषण की वास्तविक स्थिति अब अधिक सटीक रूप से सामने आ सकेगी। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिला सचिवालय में नई एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मॉनिटरिंग मशीन लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्यालय को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अब तक जिले...
Summer Express - बाड़मेर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूल बस चकनाचूर, 14 वर्षीय छात्र की मौत, 8 घायल

मोगा-लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक-बाइक टक्कर में पति-पत्नी की मौत, 5 साल का बच्चा गंभीर घायल

Summer express, मोगा | मोगा-लुधियाना हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पांच वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ट्रक चालक की लापरवाही और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार, लुधियाना के गांव गुज्जरवाल निवासी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.