Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पूर्वी कांगो में ADF का हमला, 89 नागरिकों की नृशंस हत्या

कांगो I पूर्वी कांगो में इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोही संगठन एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (ADF) ने एक सप्ताह के भीतर कई गांवों पर हमला कर कम से कम 89 नागरिकों की हत्या कर दी। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (MONUSCO) ने शुक्रवार को साझा की।

सबसे भीषण हमला ब्याम्ब्वे गांव में हुआ, जो लुबेरो शहर से लगभग 60 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। यहां ADF आतंकियों ने एक अस्पताल में घुसकर 17 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें प्रसूति वार्ड में भर्ती 11 महिलाएं भी शामिल थीं।

UN मिशन ने जताई गंभीर चिंता, बताए युद्ध अपराध के संकेत

संयुक्त राष्ट्र मिशन के कार्यवाहक प्रमुख ब्रूनो लेमारक्विस ने कहा: नागरिकों पर लगातार हमले, विशेष रूप से चिकित्सा सुविधाओं पर हिंसा, संभावित युद्ध अपराध हैं और यह अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का गंभीर उल्लंघन है।”

MONUSCO ने अपने बयान में बताया कि ADF के ये हमले 13 नवंबर से 19 नवंबर के बीच उत्तरी किवु प्रांत के लुबेरो क्षेत्र, बापेरे और बस्वाघगा में किए गए।

पूर्वी कांगो में बढ़ती हिंसा

ADF के साथ-साथ रवांडा समर्थित M23 विद्रोही समूह भी पूर्वी कांगो में लगातार घातक हमलों को अंजाम दे रहे हैं।

इन हमलों ने क्षेत्र में मानवीय संकट को और गंभीर बना दिया है, जबकि सुरक्षा बल स्थिति नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.