Facebook-f Youtube X-twitter

ट्रैविस स्कॉट कॉन्सर्ट में बड़ी चोरी, 18 लाख का सामान गायब

मुंबई  | मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट के बहुप्रतीक्षित कॉन्सर्ट में चोरी की बड़ी वारदातें सामने आई हैं। शो के दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने करीब 18 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन और सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कई पीड़ित ताड़देव पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

हजारों की भीड़ के बीच स्कॉट के लोकप्रिय ट्रैकों पर दर्शक झूमते नजर आए, लेकिन इसी बीच सक्रिय हुए चोरों के गिरोह ने मौके का पूरा फायदा उठाया। भीड़भाड़ के कारण कई लोगों को चोरी का पता कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद ही चला, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में 24 मोबाइल फोन और 12 सोने की चेन चोरी होने की पुष्टि हुई है, जिनकी कुल कीमत 18 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। कई पीड़ित कार्यक्रम स्थल से सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचे और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

ताड़देव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 304 के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब कॉन्सर्ट स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और चोरी गए सामान का सुराग मिल सके।

अधिकारियों का कहना है कि जांच तेज गति से चल रही है और कॉन्सर्ट सुरक्षा में हुई चूक की भी पड़ताल की जाएगी। ट्रैविस स्कॉट के शो में हुई इतनी बड़ी चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.