Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हैदराबाद इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग-धमाका, एक की मौत सात घायल

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। दो मंजिला इमारत में लगी आग के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि शोरूम मालिक समेत सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

आग लगते ही पूरे इलाके में मचा हड़कंप

मुगलपुरा क्षेत्र स्थित इमारत में अचानक उठी आग की लपटें कुछ ही मिनटों में पूरे शोरूम में फैल गईं। तेज धमाकों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। आग इतनी भीषण थी कि शोरूम के बाहर पार्किंग में खड़ी एक कार भी जलकर खाक हो गई।

दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की करीब 10 फायर ब्रिगेड टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक शोरूम का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो चुका था।

एक युवक की मौत, सात लोग अस्पताल में भर्ती

हादसे में एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए शोरूम मालिक सहित सात लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, पुलिस ने मामला दर्ज किया

हैदराबाद साउथ ज़ोन के डीसीपी किरण प्रभाकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट ही आग का कारण प्रतीत होता है। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एंबुलेंस का रास्ता रोकना पड़ा भारी, जोगिंद्रनगर में कैश वैन चालक पर 10 हजार का जुर्माना

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एंबुलेंस को समय पर रास्ता न देने और पुलिस के निर्देशों की अनदेखी करने पर एक कैश वैन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। जोगिंद्रनगर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में चालक का 10 हजार रुपये का चालान किया है। जानकारी के...

भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, 21 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राहत भरी भविष्यवाणी की है। विभाग ने शुक्रवार को देश के 21 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक, तेज आंधी और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम...

तरनतारन में पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, जांच शुरू

Summer express, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस विभाग से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है। विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव कैरो स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...

खाली फ्लैट का ताला बदलकर दोस्तों को ही बेच दिया मकान, 83 लाख की ठगी में आरोपी को 10 साल से ज्यादा की जेल

Summer express, शंघाई। चीन के शंघाई से धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने महीनों से खाली पड़े फ्लैट का ताला बदलकर खुद को उसका मालिक बताया और अपने ही पुराने दोस्तों से करीब 83 लाख रुपये ठग लिए। मामला तब उजागर हुआ जब फ्लैट का असली मालिक वहां...

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.