Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इजरायली स्ट्राइक में हिज्बुल्ला कमांडर की मौत, लेबनान में उबाल

लेबनान  | लेबनान में इजरायली हवाई हमले में हिज्बुल्ला के शीर्ष सैन्य कमांडर हयथम तबतबाई की मौत के बाद माहौल गर्मा गया है। सोमवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हुए उनके अंतिम संस्कार में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी विशाल थी कि कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी पड़ी।

इजराइल ने तबतबाई को बताया ‘चीफ ऑफ स्टाफ’

इजरायली सेना ने दावा किया है कि तबतबाई हिज्बुल्ला के “चीफ ऑफ स्टाफ” थे और संगठन की सैन्य रणनीतियों में प्रमुख भूमिका निभाते थे। रविवार को बेरूत पर हुए इस हवाई हमले को जून के बाद राजधानी पर इजराइल का पहला बड़ा हमला माना जा रहा है।

हमले में पांच की मौत, 28 घायल

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में पांच लोगों की मौत हुई, जबकि 28 लोग घायल हुए हैं। तबतबाई और हिज्बुल्ला के दो अन्य सदस्यों को संगठन के परंपरागत कब्रिस्तान में दफनाया गया, जहां उनके समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद थी।

फ्रांस ने बढ़ते तनाव पर व्यक्त की चिंता

फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने लेबनान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव पर गंभीर चिंता जताई है। फ्रांस ने कहा कि हालिया घटनाओं से क्षेत्र की स्थिरता पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है और हालात और खराब हो सकते हैं।

दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों की रफ्तार बढ़ी

पिछले कुछ हफ्तों से दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में तेजी आई है। इजराइल और अमेरिका की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि हिज्बुल्ला को निरस्त्र किया जाए ताकि सीमा पर तनाव कम हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.