Facebook-f Youtube X-twitter

अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर छापा: 25 मरीज अमानवीय हालात में बरामद

मुल्लांपुर दाखा। गांव दाखा में शहीदों के स्थल के पास स्थित सरकारी स्कूल की इमारत में बिना अनुमति चल रहे नशा मुक्ति केंद्र का पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने भंडाफोड़ किया। छापेमारी में एक ही कमरे में बंद किए गए 25 मरीज बेहद दयनीय और अमानवीय स्थिति में मिले, जिनमें कई घावों से पीड़ित थे और उन्हें कोई प्राथमिक उपचार भी नहीं दिया जा रहा था।

अधिकारियों के अनुसार कमरे में न स्वच्छता थी और न ही खाने-पीने की उचित व्यवस्था। पुलिस टीम ने कमरे का ताला तोड़कर सभी मरीजों को बाहर निकाला और तुरंत सिविल अस्पताल जगराओं में भर्ती करवाया।

मेडिकल टीम की रिपोर्ट पर केस दर्ज

डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता के निर्देशानुसार एक संयुक्त टीम बनाई गई थी, जिसमें डॉ. हरकमल कौर, डॉ. विशाल कुमार और फार्मासिस्ट दविंदर सिंह शामिल थे।
मेडिकल टीम की रिपोर्ट के बाद केंद्र के संचालक हरदीप सिंह उर्फ दीपा (गांव चक्क कलां) और जगविंदर सिंह (गांव दाखा) के खिलाफ धारा 384 (4), 127 (4), 3 (5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी हमराज सिंह चीमा के अनुसार दोनों आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

केंद्र में जानवरों जैसी स्थिति में रखे थे मरीज

डीएसपी खोसा ने बताया कि केंद्र में भर्ती लोगों को बंद कर, प्रताड़ित कर और अत्यधिक खराब परिस्थितियों में रखा गया था। कई मरीजों को गंभीर चोटें थीं, लेकिन किसी ने उनकी देखभाल तक नहीं की।
उन्होंने अपील की कि नशा छोड़ने के इच्छुक लोग केवल सरकारी या मान्यता प्राप्त रिहैब सेंटर का ही चयन करें। छापेमारी दल में एएसआई इंदरजीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह और बूटा सिंह भी शामिल रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.