Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जिम में बंद कैमरे, खाली हॉल : क्या तैयार थी हत्या स्क्रिप्ट?

बहादुरगढ़/झज्जर। प्रॉपर्टी डीलर कर्मजीत की हत्या कई सवाल खड़े कर रही है। शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वह इस मामले को एक सुनियोजित हत्या की ओर इशारा करते हैं। घटना वाले दिन जिम पूरी तरह खाली था, जिम संचालक सुनील जोहल ने एक दिन पहले ही जिम की छुट्टी घोषित कर दी थी और जिम में लगे CCTV कैमरे भी बंद मिले। ऐसे में संदेह जताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले से हत्या की पूरी योजना तैयार कर रखी थी।

एक ही वार में मौत, संभलने का मौका तक नहीं

पुलिस के अनुसार, कर्मजीत पर हमला बेहद क्रूर तरीके से किया गया। उनके सिर के पीछे रॉड से इतना जोरदार वार किया गया कि एक ही चोट में सिर फट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारियों का कहना है कि वार अचानक किया गया, जिससे साफ है कि कर्मजीत को बिल्कुल अंदेशा नहीं था कि उनके साथ क्या होने वाला है।

जिम में छुट्टी, लेकिन केवल कर्मजीत पहुंचे—सवाल कई

हत्या से पहले जिम संचालक सुनील ने व्हाट्सएप ग्रुप में जिम बंद होने का संदेश भेजा था, पर बावजूद इसके कर्मजीत जिम पहुंचे। क्या उन्होंने संदेश नहीं देखा या उन्हें फोन कर बुलाया गया? यह अभी पुलिस जांच का विषय है।

खाली जिम और बंद CCTV — संदेह गहरा रहा

जिम में लगे CCTV कैमरे लॉक और बंद मिले। पुलिस जांच कर रही है कि कैमरे पहले से बंद थे या हत्या से पहले जानबूझकर बंद किए गए।
उस दिन जिम में कर्मजीत के अलावा कोई और सदस्य मौजूद नहीं था, जबकि वे करीब डेढ़ साल से जिम आते थे।

शारीरिक बनावट भी सवाल खड़े करती है

कर्मजीत की लंबाई करीब 6 फीट और वजन लगभग 100 किलो बताया जा रहा है। वहीं सुनील का वजन लगभग 70 किलो और कद उससे कम है। ऐसे में आमने-सामने की लड़ाई में सुनील का भारी पड़ना मुश्किल लगता है। इसलिए माना जा रहा है कि हमला पूरी तरह अचानक और रणनीति के तहत किया गया।

क्या प्रॉपर्टी विवाद या निजी रंजिश कारण?

कर्मजीत जाखौदा गांव के रहने वाले थे और बहादुरगढ़ में प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े थे। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं प्रॉपर्टी विवाद, लेनदेन का मुद्दा या कोई पुरानी रंजिश हत्या की वजह तो नहीं।

हत्या के तुरंत बाद पत्नी का वीडियो वायरल क्यों?

सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि हत्या के बाद सुनील ने अपनी दूसरी पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। पुलिस यह भी जांच रही है कि कहीं इस वीडियो और हत्या का कोई कनेक्शन तो नहीं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.