Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में पीएम मोदी ने गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत पर श्रद्धांजलि दी

कुरुक्षेत्र |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ज्योतिसर में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष प्रदर्शनी में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ गुरु तेग बहादुर के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का अवलोकन किया। पीएम मोदी ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका, दान किया और शबद-कीर्तन में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने ‘जो बोले सो निहाल’ उद्घोष के साथ अपना भाषण आरंभ किया।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की संस्कृति और विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सुबह वे रामायण की नगरी आयोध्या में थे और अब गीता की भूमि कुरुक्षेत्र में हैं। उन्होंने 350वें बलिदान दिवस पर गुरु तेग बहादुर को नमन करते हुए कहा कि इस आयोजन में उपस्थित संत और संगत का भी वह सम्मान करते हैं।

मोदी ने अपने भाषण में 2019 की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जब राम मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आया, वे करतार कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए डेरा बाबा नानक में थे और उन्होंने प्रार्थना की कि राम मंदिर निर्माण मार्ग प्रशस्त हो। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए प्राण देना सर्वोच्च कर्तव्य है और गुरु तेग बहादुर ने यही सिद्ध किया।

प्रधानमंत्री ने बताया कि गुरु साहब ने मुगल शासन के दौरान कश्मीरी हिंदुओं को जबरन धर्मांतरण से बचाने के लिए अपनी शहादत दी। उन्होंने प्रलोभनों और धमकियों के बावजूद धर्म और न्याय के मार्ग से समझौता नहीं किया। गुरु साहब के अडिग संकल्प और वीरता ने धर्म की रक्षा का उदाहरण स्थापित किया।

पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि पर गुरु परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर ने न केवल समाज और न्याय के लिए बलिदान दिया, बल्कि युवाओं को नशे और अन्य बुराइयों से दूर रखने की शिक्षा भी दी। उन्होंने कहा कि यदि समाज, परिवार और युवा मिलकर नशे के खिलाफ निर्णायक कदम उठाएं तो यह समस्या जड़ से समाप्त हो सकती है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन का समापन ‘वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह’ उ

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.