Facebook-f Youtube X-twitter

धर्मशाला में महिला कबड्डी वर्ल्ड कप चैंपियंस का स्वागत..साझा किए जीत के किस्से

Dharamshala, Rahul-:24 नवंबर का दिन हिमाचल के खेल इतिहास में एक गौरवपूर्ण क्षण बन गया, जब भारतीय महिला कबड्डी टीम वर्ल्ड कप जीतकर धर्मशाला के गग्गल एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्थानीय खेल प्रेमियों, बच्चों और युवा खिलाड़ियों ने टीम की सदस्य भावना ठाकुर और उपकप्तान पुष्पा राणा के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए उत्साह दिखाया।

मीडिया से बातचीत में खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के रोमांचक पलों और कठिन मुकाबलों को याद किया। उन्होंने बताया कि महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी ढाका, बांग्लादेश में हुई, जहां भारत ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचा। भारतीय टीम ने फाइनल में चीनी ताइपे को 35–28 से हराकर अपना दबदबा कायम किया। उन्होंने कोरिया, केन्या, ईरान और बांग्लादेश जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ लीग स्टेज में बेहतरीन रेड और दमदार डिफेंस के दम पर जीत दर्ज की।

सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने पारंपरिक रूप से मजबूत ईरान को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जिसे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट का सबसे चुनौतीपूर्ण मुकाबला बताया। हिमाचल की बेटी भावना ठाकुर ने ऑलराउंडर के रूप में उत्कृष्ट खेल दिखाया और कई अहम मौकों पर रेड व टैकल के जरिए टीम को मजबूती दी। भावना ने कहा कि हर मैच दबाव भरा था, लेकिन टीम की एकजुटता और कोचिंग स्टाफ का भरोसा उन्हें बेहतर खेल प्रस्तुत करने की प्रेरणा देता रहा।भावना ने ढाका में भारतीय तिरंगा लहरते देखे भावुक पलों को याद करते हुए कहा कि फाइनल जीतने के बाद राष्ट्रीय ध्वज के साथ मैदान का लैप ऑफ ऑनर लेना उनके जीवन का सबसे यादगार क्षण था। उन्होंने हिमाचल की बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि मेहनत व अनुशासन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है।

उपकप्तान पुष्पा राणा ने बताया कि वर्ल्ड कप की तैयारी के दौरान राष्ट्रीय शिविर में फिटनेस और डिफेंस पर खास जोर दिया गया। उनका कहना था कि शुरुआती मैचों में मिली बड़ी जीतों से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा, जबकि नॉकआउट स्टेज में खिलाड़ियों ने धैर्य और रणनीति के साथ खेल दिखाया। पुष्पा ने खुलासा किया कि फाइनल से पहले पूरी टीम ने चीनी ताइपे की खेल रणनीति का वीडियो एनालिसिस कर विशेष प्लान तैयार किया, जिसका लाभ दूसरे हाफ में मिला।पुष्पा राणा ने भारत में महिला कबड्डी लीग शुरू करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि अधिक प्रतिभाओं को मंच मिल सके। दोनों खिलाड़ियों ने राज्य और केंद्र सरकार से महिला खिलाड़ियों के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार अवसर और प्रोत्साहन योजनाएं मजबूत करने की अपील की।भारतीय टीम की यह उपलब्धि न केवल देश के लिए बल्कि हिमाचल प्रदेश के लिए भी गर्व का क्षण बनकर दर्ज हो गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था

Summer express,गोहाना | पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक के पास  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के गांव बुडशाम का रहने वाला था। पुलिस को मौके से...

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Summer Express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर...

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.