Facebook-f Youtube X-twitter

नियमों की अवहेलना पर प्रशासन की सख्ती, डीसी जतिन लाल बोले—शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Una, Rakesh-:जिले में कानून-व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त जतिन लाल ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने या अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य ऊना जिले में शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है, और इस दिशा में लगातार कार्रवाई जारी है।

डीसी जतिन लाल ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए गए हैं। एसएस स्टोन क्रशर द्वारा निर्धारित मानकों की अवहेलना किए जाने पर उसकी खनन लीज निलंबित कर दी गई है तथा बिजली आपूर्ति भी तुरंत प्रभाव से काट दी गई है। इसके साथ ही भारी टिप्परों की अवैध आवाजाही को लेकर पुलिस द्वारा कई एफआईआर भी दर्ज की गई हैं।उन्होंने दोहराया कि अवैध खनन, नशा कारोबार, दड़ा-सट्टा, जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के लिए जिले में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू है। किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने सभी उपमंडलाधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को फील्ड में सक्रिय रहने, नियमित निरीक्षण करने और कानून-व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए हैं।

डीसी ने कहा कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना सीधे उपायुक्त कार्यालय को भेजी जा सकती है, ताकि उसे तुरंत संज्ञान में लेकर समयबद्ध कार्रवाई की जा सके। उन्होंने ऊना क्षेत्र के नागरिकों से भी अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें।उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस मिलकर जिले को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अपराध मुक्त बनाए रखने की दिशा में दृढ़ता से कार्य कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

ईरान पर ट्रंप की कड़ी चेतावनी: “समझौता करो वरना फिर गिरेंगे बम”, 21 अप्रैल बना निर्णायक तारीख

Summer express, अमेरिका  | अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कड़ा रुख अपनाते हुए ईरान को साफ चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू की जा सकती है। पत्रकारों से बातचीत...

अमृतसर थाने पर ग्रेनेड हमले का खुलासा: आरोपियों से 3 विदेशी पिस्तौल बरामद, ISI हैंडलरों के नाम उजागर

Summer express,अमृतसर | अमृतसर में थाना भिंडी सैदां पर ग्रेनेड हमले के मामले की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस हिरासत में आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं, जिनमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के दो कथित हैंडलरों के नाम सामने आए हैं। आरोपी बलजीत सिंह और...

जानबूझ कर जंगल में लगाई आग तो होगी सीधी जेल,हिमाचल में 15 अप्रैल से फायर सीजन शुरू

मंडी , धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में बीती 15 अप्रेल से फायर सीजन शुरू हो गया है, जो आगामी 3  महीनों यानी 15 जुलाई तक रहेगा। इस सीजन के दौरान हिमाचल में भीषण गर्मी देखने को मिलती है, जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण मानवीय भूल ही मानी जाती...

अंबाला में सुरक्षा पर सवाल: NH-44 और NH-152 पर मिले संदिग्ध कैमरे, जासूसी या साजिश की आशंका

Summer express,अंबाला | अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 152 के संगम पर देवीनगर फ्लाईओवर के पास दो लावारिस सीसीटीवी कैमरे मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन कैमरों को संदिग्ध मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सदर थाना में तैनात...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.