Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतपाल सिंह को पैरोल से पंजाब सरकार का इनकार, सुरक्षा कारण बने वजह

चंडीगढ़। खडूर साहिब से सांसद और एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह की पैरोल याचिका पर पंजाब सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में अमृतपाल सिंह को पैरोल नहीं दी जा सकती, क्योंकि इससे राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है।

सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया निर्णय

सरकारी सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने आशंका जताई थी कि यदि अमृतपाल सिंह को अस्थायी रिहाई दी गई, तो राज्य में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। इसी रिपोर्ट के आधार पर पंजाब सरकार ने पैरोल अर्जी खारिज कर दी।

संसद सत्र में शामिल होने के लिए मांगी थी अनुमति

गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह ने 21 नवंबर को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने 1 से 19 दिसंबर तक चलने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेने की अनुमति मांगी थी। हाईकोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब के गृह सचिव और अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को एक सप्ताह के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया था।

सरकार ने दी अदालत को जानकारी

इन निर्देशों के बाद पंजाब सरकार ने औपचारिक रूप से अदालत को सूचित किया कि वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए अमृतपाल सिंह को पैरोल देना उचित नहीं है। सरकार का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और पैरोल देने से स्थिति बिगड़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...

कैथल में सावन शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ग्यारह रुद्री मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर कैथल के ऐतिहासिक श्री 11 रुद्री शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। दूर-दराज से पहुंचे शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि...

हिसार: सूर्य नगर डेयरी संचालक हत्याकांड में सभी आरोपियों पर लुकआउट सर्कुलर, 3 गिरफ्तार

Summer express, हिसार। सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। हिसार पुलिस ने मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों...

हरियाणा में खाद खरीदने से पहले किसान कर सकेंगे डिजिटल बुकिंग, कैथल-महेंद्रगढ़ से शुरुआत

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने किसानों को सब्सिडी वाले उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने और खाद वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डिजिटल बुकिंग व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की है। इस व्यवस्था के तहत किसान उर्वरक खरीदने से पहले ही अपनी जरूरत के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। इसके पायलट...

बहादुरगढ़ के भापड़ौदा में शराब पीने के दौरान विवाद, ईंट से हमला कर युवक की हत्या

Summer express, बहादुरगढ़। गांव भापड़ौदा में  रात पशुबाड़े में दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहे एक युवक की ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। वारदात में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसे झज्जर स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.