Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, MCX पर दोनों धातुएँ फिसलीं

नई दिल्ली |  रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद बुधवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। MCX पर कीमती धातुएँ 27 नवंबर को कमजोर रुख के साथ कारोबार कर रही हैं। सोना 0.38% टूटकर 1,25,455 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 0.17% की गिरावट के साथ 1,60,990 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में मजबूती बनी रही। दाम 1,200 रुपये बढ़कर 1,30,100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए, जो लगभग दो सप्ताह का उच्चतम स्तर है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक यह उछाल मुख्य रूप से अगले महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों से प्रेरित रहा।

99.5% शुद्धता वाला सोना भी 1,200 रुपये बढ़कर 1,29,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
13 नवंबर को 99.9% और 99.5% शुद्धता वाले सोने का भाव क्रमशः 1,30,900 और 1,30,300 रुपये दर्ज किया गया था।

चांदी में लगातार दूसरे दिन तेजी

चांदी के दाम में भी मजबूती जारी रही और यह 2,300 रुपये उछलकर 1,63,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 33.50 डॉलर बढ़कर 4,164.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
चांदी भी 1.71% की तेजी के साथ 52.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.