Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

30 नवंबर डेडलाइन: KYC अपडेट नहीं किया तो रुक जाएंगे बैंक ट्रांजेक्शन

नई दिल्ली | देशभर के बैंक ग्राहकों और करदाताओं के लिए नवंबर का महीना बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। जहां बैंकों ने KYC अपडेट की अंतिम तिथि नजदीक होने की चेतावनी दी है, वहीं टैक्स से जुड़ी कई जरूरी फाइलिंग की डेडलाइन भी इसी महीने समाप्त हो रही है। समय सीमा का पालन न करने पर बैंकिंग सेवाओं और टैक्स कंप्लायंस दोनों पर असर पड़ सकता है।

बैंक ग्राहकों के लिए KYC पूरा करना अनिवार्य, डेडलाइन 30 नवंबर

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ग्राहकों को सूचित किया है कि केवाईसी पुनः सत्यापन की समय सीमा बढ़ाकर 30 सितंबर 2025 कर दी गई थी, लेकिन जिन खाताधारकों ने अभी तक अपने दस्तावेज जमा नहीं किए हैं, उन्हें 30 नवंबर 2025 तक का अतिरिक्त समय दिया गया है। यदि ग्राहक तय तारीख तक KYC अपडेट नहीं करा पाते, तो उनके खाते से डिपॉजिट–विदड्रॉल सहित सभी ट्रांजेक्शन अस्थायी रूप से बंद किए जा सकते हैं।

KYC अपडेट की प्रक्रिया बेहद सरल है—ग्राहक नेट बैंकिंग, ईमेल, डाक, व्हाट्सऐप, एसएमएस या नजदीकी शाखा में जाकर दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

करदाताओं के लिए भी नवंबर बेहद अहम, कई टैक्स फॉर्म की अंतिम तिथि नजदीक

टैक्सपेयर्स के लिए नवंबर महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि कई जरूरी रिटर्न, स्टेटमेंट और दस्तावेज इसी महीने के भीतर जमा करने होते हैं। अक्टूबर 2025 के लिए TDS से जुड़ी ‘चालान-कम-स्टेटमेंट’ फाइल करने की अंतिम तिथि भी 30 नवंबर है।

इसके अलावा उन करदाताओं के लिए—जिनके पास विदेशी निवेश या विशेष श्रेणी के घरेलू वित्तीय लेन-देन की रिपोर्टिंग अनिवार्य है—उन्हें भी समयसीमा से पहले सभी फॉर्म और स्टेटमेंट जमा करने होंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एचआरटीसी कर्मचारियों के समर्थन में उतरी सीटू, सरकार की चेतावनी पर जताया कड़ा विरोध

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियनों के केंद्र (सीटू) ने खुलकर समर्थन का ऐलान किया है। संगठन ने कहा है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा।...

HRTC हड़ताल पर उप मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश… चक्का जाम ग़ैर क़ानूनी, ESMA के तहत कार्रवाई की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारी यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल और चक्का जाम की घोषणा के बीच उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि चक्का जाम और हड़ताल पूरी तरह अवैध हैं तथा यदि कर्मचारी इस रास्ते पर आगे...

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, क्लीनिक से गर्भपात और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

Summer express/फरीदाबाद, अनिल मंगला-:फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी क्लीनिक का पर्दाफाश हुआ है। टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली दवाइयां, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और एक्सपायरी दवाइयां बरामद की हैं। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक...

मॉनसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार तैयार,नेगी बोले – पंचायतों के स्तर पर आपदा मित्र तैनात करगी राज्य सरकार ट्रेनिंग शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले सरकार बरसाती आपदाओं से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। वहीं किन्नौर के निचार क्षेत्र में...

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.