Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

योग दिवस पर हरियाणा के स्कूलों में छात्रों और अभिभावकों की भागीदारी

चंडीगढ़ |  हरियाणा के सभी सरकारी स्कूल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर खुलेंगे। इस दिन “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम पर ‘योग संगम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें छात्र, शिक्षक और अभिभावक सामूहिक रूप से योगाभ्यास करेंगे।

शिक्षा विभाग ने इस आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को 24 जून तक पोर्टल पर प्रतिभागियों से संबंधित रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। रिपोर्ट में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाएगा कि योग संगम में कितने PSE स्कूल और कितने अन्य स्कूल शामिल हुए, साथ ही इसमें भाग लेने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और अन्य लोगों की संख्या भी दी जाएगी।

कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों और योग क्लबों को सौंपी गई है। आयोजन से जुड़ी ब्रांडिंग किट, आवश्यक सामग्री और विशेष पाठ्य सामग्री राज्य भर के सभी स्कूलों को उपलब्ध करवाई जा रही है। इनमें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से जुड़े 10 प्रमुख कार्यक्रमों को शामिल किया गया है।

संजीव वर्मा को दोबारा सौंपा गया आयुष विभाग का प्रभार

योग दिवस की तैयारियों के बीच राज्य सरकार ने संजीव वर्मा को फिर से आयुष विभाग के महानिदेशक के पद पर नियुक्त कर दिया है। हाल ही में उनका तबादला किया गया था, लेकिन अगले ही दिन सरकार ने उन्हें खेल विभाग के महानिदेशक, अंबाला मंडलायुक्त और आयुष विभाग के प्रमुख का कार्यभार पुनः सौंप दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...

पांगी की लाइफलाइन सड़क बनी जानलेवा, हर सफर में हादसे का खत

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश की पांगी घाटी को लाहौल और कुल्लू से जोड़ने वाला संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट सड़क मार्ग आज भी यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा दुर्गम पहाड़ों को काटकर तैयार की गई यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन वर्षों बाद भी इसका बड़ा हिस्सा...

मंडी में पीएम मोदी के खिलाफ लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगन हटाए, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सार्वजनिक दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगनों का मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने उन्हें तत्काल हटवा दिया है। घटना के बाद मंडी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.