Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पार्टी कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. जनकराज ने दिखाई संवेदनशीलता, ब्रेन ट्यूमर मरीज की गाड़ी में ही की प्राथमिक जांच

Chamba, Manjur Pathan-:मेहला में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली, जब विधायक एवं प्रख्यात न्यूरोसर्जन डॉ. जनकराज ने अपने व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रम के बीच एक गंभीर रूप से बीमार मरीज की गाड़ी में ही जाकर जांच की।

वीरवार को चंबा जिला के मेहला क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जैसे ही डॉ. जनकराज पहुंचे, बड़ी संख्या में लोग उनसे मुलाकात और चिकित्सा परामर्श के लिए इकट्ठा हो गए। भले ही डॉ. जनकराज अब जनप्रतिनिधि हैं, लेकिन मरीजों के प्रति अपनी जिम्मेदारी और डॉक्टर वाली भावना को वे हमेशा प्राथमिकता देते हैं। कई बार वे अपना कार्यक्रम भी छोड़कर लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान कर देते हैं।उसी दौरान गेहरा क्षेत्र से आए एक ब्रेन ट्यूमर पीड़ित मरीज के परिजन भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। बताया गया कि मरीज का हाल ही में ब्रेन ट्यूमर का आपरेशन हुआ था और हालत नाजुक बनी हुई थी। मरीज की स्थिति को ध्यान में रखते हुए परिजन उसे कार में ही ले कर आए, ताकि डॉ. जनकराज उसे देख सकें।जैसे ही विधायक को मामले की जानकारी मिली, उन्होंने बिना किसी झिझक गाड़ी के पास जाकर मरीज की प्राथमिक जांच की। उन्होंने साथ लाई गई मेडिकल रिपोर्ट का गहराई से अवलोकन किया और मरीज की वर्तमान स्थिति के अनुसार परिजनों को विस्तृत चिकित्सा सलाह दी। डॉ. जनकराज ने आगे के उपचार, देखभाल, दवाइयों तथा आवश्यक सावधानियों के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

परिजनों ने बताया कि वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर असमंजस में थे कि कहीं डॉक्टर साहब समय दे पाएंगे या नहीं, लेकिन विधायक डॉ. जनकराज ने स्वयं आगे बढ़कर मरीज की जांच की और पूरी संवेदनशीलता के साथ सहयोग किया। परिजनों ने त्वरित मदद के लिए विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह उनके लिए बड़ी राहत का विषय है।मेहला के स्थानीय लोगों और कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने भी डॉ. जनकराज के इस मानवीय व्यवहार की सराहना की। लोगों ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर के रूप में सहायता करना ही उन्हें एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि बनाता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन हाउसों में पुलिस ने हथियारों कारतूसों के रिकॉर्ड तक खंगाले

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गन हाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गन हाउसों की विशेष जांच की गई।उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई...

दोपहर 1:11 बजे कोर्ट उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज जिला कचहरी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी उस समय दी गई, जब कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही चल रही थी और बड़ी संख्या...

बिल्डिंग शाखा में बड़ा फेरबदल, एक्शन लेने वाले एटीपी कपिल देव हेडक्वार्टर भेजे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज नगर निगम की बिल्डिंग शाखा में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बिल्डिंग शाखा में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर बिल्डिंग ब्रांच हेडक्वार्टर भेजे...

चंडीगढ़ में बंदरों का आतंक; सेक्टर 22-बी में महिला पर हमला, जख्मी

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। शनिवार को सेक्टर-22बी में एक बंदर ने 34 वर्षीय महिला पर हमला कर उनके पैर पर तीन जगह काट लिया। घायल महिला को उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगवाने पड़े।सेक्टर-22बी निवासी सिमरनजोत कौर अपने आठ...

मोहाली एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप बसाने की तैयारी, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

{अजीजपुर में एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन की तैयारी, रिहायशी, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइटें विकसित होंगीसमर न्यूज | मोहाली चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अब नई टाउनशिप विकसित होने जा रही है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन टाउनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव अजीजपुर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.