Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

SC का बड़ा आदेश: तलाक के बाद भाई-बहन रहें साथ

नई दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट ने तलाक के मामलों में बच्चों के भलाई पर जोर देते हुए कहा है कि माता-पिता के अलग होने के बावजूद भाई-बहनों को एक साथ रहने का अवसर मिलना चाहिए। कोर्ट ने चिंता जताई कि तलाक के बाद अक्सर बच्चे माता या पिता में से किसी एक के साथ अलग रह जाते हैं, जिससे उनका मानसिक और भावनात्मक विकास प्रभावित होता है।

सुनवाई के दौरान जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने कहा कि भाई-बहनों का अलग रहना दर्दनाक है और बच्चों को किसी भी परिस्थिति में साथ रहकर बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। कोर्ट ने अदालतों से निर्देश दिया कि बच्चों के हितों को सर्वोपरि रखा जाए।

इस मामले में दंपती की ओर से पेश वकीलों ने बताया कि मीडिएशन चल रहा है। कोर्ट ने कहा कि मीडिएशन का परिणाम आने तक सुनवाई टाल दी जा सकती है, लेकिन अगर समझौता नहीं होता है, तो सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि भाई-बहन एक ही माता-पिता के साथ रहें।

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बच्चों के साथ रहना उनके अधिकार और भलाई का मामला है और माता-पिता के झगड़े के कारण उन्हें अलग नहीं होना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

नेपाल में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, जापान और वेनेजुएला में भी भूकंपीय गतिविधि तेज

Summer express, काठमांडू | नेपाल में गुरुवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में चिंता का माहौल बन गया। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 दर्ज की गई। भूकंप सुबह 5:21 बजे आया और इसका केंद्र नेपाल...

भाजपा नेता के क्लीनिक पर पेट्रोल बम हमला: दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Summer express, बठिंडा | भाजपा नेता के क्लीनिक पर हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में बठिंडा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे...

बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस: रिश्ते का विरोध और पारिवारिक विवाद बना खूनी वारदात की वजह, युवती गिरफ्तार

Sunmer express, बेंगलुरु | शहर में सामने आए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर माता-पिता और बहन की हत्या की साजिश रची। पुलिस अब फरार सह-आरोपी की...

सोनीपत में एटीएम काटकर 20 लाख से अधिक की नकदी चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express, सोनीपत | शहर के बस स्टैंड के समीप स्थित इंडसइंड बैंक के एटीएम को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखी करीब 20.17 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने...

धूल प्रदूषण पर नगर निगम सख्त, निर्माण और खोदाई स्थलों पर जीआई शीट बैरिकेडिंग अनिवार्य

Summer express, गुरुग्राम | शहर में बढ़ते धूल प्रदूषण पर नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम ने निर्माण, ध्वस्तीकरण और खोदाई कार्यों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निगमायुक्त प्रदीप दहिया द्वारा जारी आदेशों के तहत अब सभी निर्माण और खोदाई स्थलों को कारुगेटेड जीआई (गैल्वेनाइज्ड आयरन)...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.