Facebook-f Youtube X-twitter

ऑपरेशन ट्रैकडाउन: हरियाणा पुलिस ने 6011 अपराधियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ |  हरियाणा पुलिस के राज्यव्यापी अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन ने अब तक अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। 5 नवंबर से शुरू हुए अभियान में 1735 कुख्यात अपराधियों समेत कुल 4276 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकार, अब तक कुल 6011 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। 27 नवंबर को ही एक दिन में 79 खतरनाक अपराधियों और 297 अन्य आरोपियों को पकड़ना इस अभियान की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

फतेहाबाद में बड़ी कार्रवाई:

फतेहाबाद पुलिस ने आदतन अपराधी रोहित उर्फ रोनी को 32 बोर पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर पहले से 12 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, आईपीसी की विभिन्न धाराएं, जुआ एक्ट और प्रिजन एक्ट शामिल हैं।

गुरुग्राम में  इनामी अपराधी गिरफ्तार:

एसटीएफ ने 5000 रुपये के इनामी अपराधी मुकेश कुमार को रोहतक से गिरफ्तार किया। आरोपी 2002 में दर्ज गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार था। एसटीएफ की तत्परता और संगठित कार्रवाई के कारण उसे थाना शाहबाद पुलिस के हवाले किया गया।

कुरुक्षेत्र में चैन स्नैचिंग का आरोपी पकड़ा गया:

अपराध अन्वेषण शाखा-1 ने महिला से सोने की चेन छीनने वाले फरार आरोपी रवि उर्फ जोजो को अदालत के प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ चोरी, लूट, बलात्कार और अवैध हथियार जैसे 24 गंभीर मामले दर्ज हैं।

गुरुग्राम में हथियारों सहित गिरफ्तार:

गुरुग्राम पुलिस ने एक दिन में 6 आरोपियों को 5 पिस्तौल/कट्टे और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा। आरोपी हत्या, लूट, चोरी और शस्त्र अधिनियम के मामलों में पहले भी वांछित रहे हैं।

सिरसा में दो इनामी बदमाश दबोचे गए:

5000-5000 रुपये के इनामी जोगिंद्र सिंह उर्फ गिंदी और हरमिंद्र सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ कई जिलों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।

कैथल में अवैध हथियारों पर कार्रवाई:

एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने विजय उर्फ भूत को देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी पर पहले से हत्या के प्रयास, दंगा-फसाद और 9 अन्य मामले दर्ज थे।

रेवाड़ी में हत्या के आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी:

रेवाड़ी पुलिस ने अशोक उर्फ बड्डू को फायरिंग कर हत्या के मामले में कुछ ही घंटों में गिरफ्तार किया। आरोपी के पास घटना में प्रयुक्त देसी पिस्तौल और 3 जिंदा राउंड बरामद हुए।

हरियाणा पुलिस की ये लगातार कार्रवाईयां राज्य में अपराधियों के लिए चेतावनी का काम कर रही हैं और आम जनता में सुरक्षा व विश्वास की भावना को बढ़ावा दे रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.