Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पोंग बांध विस्थापितों के पुनर्वास का रास्ता साफ करने में जुटी सरकार, राजस्व  मंत्री   ने दिए निर्देश

Dharamshala, Rahul-:पोंग बांध विस्थापितों की समस्याओं के स्थायी और त्वरित समाधान को लेकर राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में पोंग बांध विस्थापितों की शासी निकाय की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन, देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर और नॉन-ऑफिशियल सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

राजस्व मंत्री ने बताया कि पोंग बांध विस्थापितों का मामला वर्षों से लंबित है और राज्य सरकार इसे सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2024 में हुई पिछली बैठक के बाद कई नीतिगत निर्णयों पर प्रभावी प्रगति हुई है। राष्ट्रीय स्तर पर गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिनका लाभ विस्थापित परिवारों तक पहुंच रहा है।नेगी ने बताया कि कुल 16,352 पात्र विस्थापितों में से 9,905 परिवारों को राजस्थान में भूमि आवंटित की जा चुकी है। बाकी परिवारों के लिए आवंटन की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों के सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने तथा राजस्थान सरकार द्वारा कुछ प्रक्रियाओं की धीमी रफ्तार के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। हिमाचल प्रदेश सरकार राजस्थान से लगातार समन्वय बढ़ा रही है और अधिकारियों को नियमित रूप से साइट निरीक्षण तथा लंबित कार्यों के समाधान के लिए भेजा जा रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा कि हिमाचल और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की संयुक्त उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करवाई जाए, ताकि भूमि आवंटन, न्यायालयीय प्रकरण, सर्वेक्षण, मुआवजा और पट्टा संबंधी मुद्दों का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।

नेगी ने डैम सेफ्टी एक्ट और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत बाढ़ की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए पोंग बांध क्षेत्र में वैज्ञानिक अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया। इस संबंध में जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता (योजना) की अध्यक्षता में एक विशेष तकनीकी समिति गठित की जाएगी, जो विस्तृत फ्लड सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।इसके बाद राजस्व मंत्री ने पोड़ा निधि की बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि घर की मरम्मत और विवाह सहायता हेतु इस निधि का अधिकतम लाभ पात्र विस्थापितों तक पहुंचाया जाए।बैठक में अतिरिक्त सचिव (राजस्व) बलवान चंद, उपायुक्त कांगड़ा हेम राज बैरवा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूजपांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की अखिल भारतीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण कई स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं और सामान्य कामकाज प्रभावित...

शहरी जिला कांग्रेस कमेटी ने मंत्री चीमा के खिलाफ सौंपा मांगपत्र

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूजपंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की तरफ से गुलजार सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप के तहत जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना की ओर से संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक), अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के नेतृत्व में सुरेंद्र डाबर, कुलदीप सिंह वैद, सिमरजीत सिंह बैंस, बलविंदर सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.