Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में पहली बार होगी नेशनल मास्टर्स हॉकी चैंपियनशिप, ऊना स्टेडियम में देशभर के खिलाड़ी जुटेंगे

Dharamshala, Rahul-:हिमाचल प्रदेश खेल जगत के लिए एक नई उपलब्धि दर्ज करने जा रहा है। पहली बार प्रदेश में नेशनल मास्टर्स हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 31 मार्च 2026 से पहले ऊना के नए निर्मित हॉकी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। शनिवार को धर्मशाला में हॉकी हिमाचल की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष रणवीर सिंह निक्का की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नेशनल व स्टेट स्तर पर होने वाले हॉल्की आयोजनों को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि नेशनल मास्टर्स हॉकी चैंपियनशिप के दौरान देशभर से अनुभवी खिलाड़ी ऊना में पहुंचेंगे। इस आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाएं हॉकी हिमाचल के पैट्रन सतपाल सत्ती की देखरेख में पूरी की जाएंगी। इसके साथ ही प्रदेश की स्टेट हॉकी चैंपियनशिप के चार अलग-अलग आयोजन 31 मार्च से पहले करवाने की योजना बनाई गई है। जूनियर वूमेन और सब-जूनियर वूमेन चैंपियनशिप नूरपुर में, पुरुष वरिष्ठ वर्ग मंडी में तथा महिला सीनियर चैंपियनशिप हमीरपुर में आयोजित होगी।अध्यक्ष रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि हिमाचल की बेटियों ने कबड्डी और क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया है। अब हॉकी को भी मजबूती देने के लिए हॉकी इंडिया आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने को तैयार है। उन्होंने बताया कि कई बार प्रदेश के खिलाड़ी बाहर खेलते समय उचित सुविधाओं के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते। यदि ऊना और नूरपुर में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और ढांचा मिले तो वे भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

निक्का ने यह भी बताया कि अब तक हिमाचल हॉकी से 14 खिलाड़ी आर्मी और 6 पुलिस सेवा में भर्ती हुए हैं। उन्होंने तमिलनाडु का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां नेशनल खेलकर लौटने वाले खिलाड़ियों को नौकरी में प्राथमिकता दी जाती है। आने वाले समय में हिमाचल के खिलाड़ियों को भी इसी तरह नौकरी में अवसर मिलें, इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को हर माह 2,000 रुपये की मदद

{अंडर-14 से अंडर-21 आयु वर्ग के पात्र खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन, नियमित अभ्यास करने वालों पर फोकसएजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पात्र युवा खिलाड़ियों को हर महीने 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह...

फैक्ट्री में 1.98 लाख समेत मोबाइल व चांदी की गणेश प्रतिमा ले गए चोर

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज गिल चौक के पास मुरादपुरा इलाके में स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल नट एंड बोल्ट फैक्ट्री में देर रात तीन-चार चोरों ने धावा बोल दिया। आरोपी रात करीब 12:30 बजे के बाद फैक्ट्री में दाखिल हुए और ऑफिस का गेट तोड़कर अंदर घुस गए।चोर करीब आधे घंटे तक ऑफिस में तलाशी लेते...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विधायक जीवन संगोवाल ने सौंपे नियुक्ति पत्र

नीलकमल मोनू | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के गांव संगोवाल में आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विधायक जीवन सिंह संगोवाल की अगुवाई में हुआ, जिसमें नवनियुक्त आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर समाज में महत्वपूर्ण...

ग्राहक बनकर आया शातिर, दुकानदार को बातों में उलझाकर छह सोने की चेनें ले उड़ा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज शहर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिरों ने बग्गा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया। एक युवक दुकानदार को गहने दिखाने के बहाने बातचीत में उलझाता रहा और इसी दौरान काउंटर पर रखी छह सोने की चेनें चोरी कर लीं।चोरी किए गए गहनों की कीमत करीब...

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.