Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनीषा मौत मामले पर गांव में धरना तैयारी तेज, सीबीआई घेरे में

भिवानी। मनीषा मौत मामले को लेकर 30 नवंबर को गांव ढाणी लक्ष्मण में प्रस्तावित सांकेतिक धरना और भूख हड़ताल को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को बैठक कर रणनीति तय की। मुख्य चौक पर आयोजित इस सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। मनीषा के पिता संजय भी बैठक में मौजूद रहे और धरने की तैयारियों पर चर्चा की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि धरने में सर्व समाज के लोग शामिल होंगे और इसमें अब तक की सीबीआई जांच की प्रगति पर मंथन किया जाएगा। बैठक में आगे की कार्रवाई के लिए भी एक विस्तृत प्लान तैयार किया गया।

इधर, शुक्रवार को सीबीआई टीम ने सिंघानी और आसपास के इलाकों में मनीषा की मौत से जुड़े पहलुओं की जांच जारी रखी। 13 अगस्त को मनीषा का शव सिंघानी नहर के पास मिला था। हालांकि शुक्रवार को किन लोगों से पूछताछ हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई। उस दौरान मनीषा के परिजन धरने की तैयारियों में व्यस्त रहे।

गौरतलब है कि वीरवार को सीबीआई टीम मनीषा के घर पहुंची थी और परिवार से विस्तृत पूछताछ की थी। सांकेतिक धरने की घोषणा के बाद जांच एजेंसी पर दबाव बढ़ा है। मनीषा के पिता के अनुसार, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस बार मामले का खुलासा किए बिना टीम वापस नहीं लौटेगी।

परिवार का आरोप है कि मनीषा की मौत हत्या है, जबकि पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या बताया था। परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि वे न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.