Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लेह–लद्दाख में ड्यूटी के दौरान पलवल के सूबेदार हितेश सहरावत निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Palwal, 30 November-:जिले के खंड हथीन के गांव गहलब के बहादुर सपूत सूबेदार हितेश सहरावत का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेह–लद्दाख में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से हुए निधन की खबर से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। जब शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो हजारों ग्रामीणों ने “सूबेदार हितेश सहरावत अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारों से माहौल गूंजा दिया।

सूबेदार हितेश सहरावत ने 15 फरवरी 2001 को आर्मी सप्लाई कोर रेजिमेंट में बतौर ड्राइवर अपनी सेवाएं शुरू की थीं। कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के कारण वे सूबेदार के पद तक पहुंचे। इन दिनों वे लेह–लद्दाख में तैनात थे, जहां कड़कड़ाती ठंड और लगातार गिरते तापमान के बीच वे सैन्य रसद सामग्री की आपूर्ति का महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे थे।शनिवार सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। सूचना मिलते ही गांव गहलब में मातम पसरा गया और पूरा इलाका स्तब्ध रह गया। रविवार को जब उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया, तो महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के कई प्रतिनिधि भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

कर्नल के.जी. शर्मा ने बताया कि सूबेदार हितेश अत्यंत कठिन मौसम में भी निरंतर अपने कर्तव्य पर डटे रहे। उन्होंने कहा—“लद्दाख में तापमान तेजी से गिर रहा था, लेकिन सूबेदार हितेश ने हर चुनौती का सामना करते हुए ड्यूटी निभाई। देश के लिए दिया गया उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।”स्थानीय ग्रामीण रविंद्र सहरावत ने भावुक होकर कहा कि हितेश सहरावत गांव के हर व्यक्ति के प्रिय थे। उनका स्वभाव शांत और व्यवहार सरल था। उनकी शहादत गांव के लिए गौरव भी है और गहरा दुख भी।सूबेदार हितेश सहरावत की वीरता और समर्पण को आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.