Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पराशर में ईको टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम.. युवाओं को मिलेगा स्थानीय रोजगार

Mandi-हिमाचल प्रदेश सरकार मंडी जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पराशर में ईको टूरिज्म को नया स्वरूप देने जा रही है। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरानाहुली मेले के समापन समारोह के दौरान इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पराशर क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है और इसे पर्यावरण अनुकूल पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि क्षेत्र में पहले से संचालित ईको टूरिज्म गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित किया जाएगा। इसके साथ ही कैंपिंग साइट, ट्रैकिंग रूट और पर्यावरण के अनुकूल सुविधाओं का विस्तार कर पराशर को एक मॉडल ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार निजी निवेश को प्रोत्साहित करेगी ताकि इस क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो सके।इस अवसर पर मंत्री ने पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह के क्षेत्रीय विकास में योगदान की सराहना की और अपने पिता, स्व. राजा वीरभद्र सिंह के पराशर क्षेत्र से जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

दौरे के दौरान मंत्री ने पधर क्षेत्र में करीब 62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों और पुलों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रस्तावित पांच सड़कों के लिए 26 करोड़ रुपये के बजट की जानकारी भी साझा की।इससे पहले मंत्री ने पराशर ऋषि मंदिर में पूजा-अर्चना की और देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया। उन्होंने पराशर ऋषि पर आधारित एक विशेष पुस्तिका का भी विमोचन किया।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.