अमृतसर | शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की 29 जून को होने वाली बरसी पर इस बार पाकिस्तान में आयोजित होने वाले धार्मिक समागमों में सिख श्रद्धालुओं का जत्था हिस्सा नहीं ले सकेगा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने दोनों देशों के बीच मौजूदा हालातों और भारत सरकार की यात्रा पर जारी पाबंदियों के चलते जत्था न भेजने का निर्णय लिया है।
एस.जी.पी.सी. के सचिव प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि हर वर्ष महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के अवसर पर श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान भेजा जाता रहा है। इस बार भी कई सिख श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए अपने पासपोर्ट कमेटी के यात्रा विभाग में जमा करवाए थे।
लेकिन केंद्र सरकार द्वारा यात्रा संबंधी पाबंदियों और मौजूदा तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए, शिरोमणि कमेटी ने इस बार पाकिस्तान यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए श्रद्धालु एस.जी.पी.सी. के यात्रा विभाग से संपर्क कर सकते हैं।