Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी के पटड़ीघाट में बड़ा सड़क हादसा: बस खाई में गिरी, एक की मौत, कई घायल

Mandi –मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के पटड़ीघाट क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ढलवान से कलखर मार्ग पर चल रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से 25 यात्री घायल हुए हैं। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब बस नियमित सवारियों को लेकर जा रही थी।

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। तेज बारिश के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आईं, लेकिन स्थानीय लोग लगातार मदद में जुटे रहे।

108 एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों को गति दी। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल व्यक्ति बस के अंदर फंसा मिला, जिसकी दोनों टांगें टूट गई थीं। उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया।

घायलों का इलाज जारी, जांच में जुटा प्रशासन
अन्य सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। पुलिस और प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण सड़क पर फिसलन और वाहन का अनियंत्रण हो सकता है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.