Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जाखू मंदिर में होगा बड़े स्तर पर सौंदर्यीकरण, गर्भगृह के आसपास चांदी से होगी नक्काशी

Shimla, Sanju-:श्री हनुमान मंदिर न्यास समिति जाखू की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें मंदिर परिसर के व्यापक विकास से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में यह तय किया गया कि मंदिर के गर्भगृह के चारों ओर चांदी से भव्य नक्काशी करवाई जाएगी। इस प्रस्ताव को न्यास ने आधिकारिक मंजूरी प्रदान कर दी है। विशेष बात यह है कि इस नक्काशी पर आने वाला पूरा खर्च एक दानकर्ता स्वयं वहन करेगा।

न्यास के अनुसार, दानकर्ता ने पहले ही यह प्रस्ताव प्रस्तुत किया था कि वह गर्भगृह क्षेत्र में चांदी की कलात्मक नक्काशी कराना चाहता है। इसके बाद न्यास ने इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर बैठक में रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति मिल गई। नक्काशी के अंतिम डिज़ाइन को मंजूरी देने की जिम्मेदारी एसडीएम, न्यास के सदस्य और जिला भाषा अधिकारी को संयुक्त रूप से सौंपी गई है।बैठक में एक और बड़ा निर्णय लेते हुए हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किए गए मास्टर प्लान को भी स्वीकृति दी गई। लगभग 5 करोड़ 67 लाख रुपये की अनुमानित लागत वाले इस प्लान में यज्ञशाला, शू हाउस, नए शौचालय, दुकानें और श्रद्धालुओं के लिए शेड जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

इसके अतिरिक्त, जाखू मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट को लेकर प्रगति रिपोर्ट भी बैठक में प्रस्तुत की गई। बताया गया कि वेबसाइट निर्माण अंतिम चरण में है और इसे एक सप्ताह के भीतर पूरी तरह तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।इस बैठक में एसी टू डीसी देवी चंद ठाकुर, सहायक आयुक्त नगर निगम भुवन शर्मा, एसडीएम शहरी ओशीन शर्मा, तहसीलदार अपूर्व शर्मा, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा सहित कई न्यास सदस्य और गणमान्य उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.