Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब राजनीति में भूचाल: कैप्टन ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

अमृतसर | पंजाब की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक मीडिया इंटरव्यू में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर सनसनीखेज आरोप लगाए। कैप्टन ने दावा किया कि 2018 में मुख्यमंत्री रहते हुए राहुल गांधी ने उन पर दबाव डाला कि एक मंत्री को कैबिनेट से हटाया जाए। जब कैप्टन ने ऐसा करने से इनकार किया, तो राहुल ने ट्वीट करने की धमकी दी।

कैप्टन ने बताया कि यह मामला तत्कालीन मंत्री राणा गुरजीत सिंह से जुड़ा था, जो उस समय माइनिंग विभाग संभाल रहे थे और वर्तमान में कपूरथला से कांग्रेस विधायक हैं। कैप्टन ने कहा कि बिना ठोस सबूत के मंत्री को बर्खास्त करना राजनीतिक रूप से गलत संदेश देता, जिससे पार्टी की छवि प्रभावित होती। अंततः मंत्री ने हाईकमान की इच्छा के अनुसार इस्तीफा सौंप दिया।

इसी इंटरव्यू में कैप्टन ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (एस.ए.डी.) के गठबंधन को राज्य में सत्ता हासिल करने का एकमात्र विकल्प बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा का ग्रामीण पंजाब में आधार कमजोर है, जबकि अकाली दल का सिख समुदाय और ग्रामीण इलाकों में व्यापक प्रभाव है। कैप्टन ने जोर देकर कहा कि बिना मजबूत गठबंधन के 2027 या 2032 तक सत्ता हासिल करना मुश्किल है।

कैप्टन ने पंजाब की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों का भी विश्लेषण किया और कहा कि वे स्वयं स्वस्थ और सक्रिय हैं तथा राज्य के हित में हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे। उनके इन बयानों ने राज्य की राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा-अकाली दल गठबंधन पर कैप्टन का आह्वान आगामी चुनाव रणनीति के लिए महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है। कांग्रेस की ओर से अभी तक इस खुलासे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...

करनाल में राइस मिलर्स ने उठाया चावल भंडारण का मुद्दा, एफसीआई गोदामों में जगह की कमी से बढ़ी चिंता

करनाल (राकेश कुमार शर्मा): एफसीआई के गोदामों में चावल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। करनाल जिले के राइस मिलर्स ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मिलर्स ने तैयार चावल के समय पर उठान और अतिरिक्त भंडारण व्यवस्था...

झांसी-कानपुर हाईवे हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, अतीक के बेटे की हुई थी मौत

Summer express, झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर 6 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। दुर्घटना के करीब छह दिन बाद सामने आए डैशकैम फुटेज में हादसे की भयावहता साफ दिखाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.