Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

‘राधे-राधे विवाद’ पर CM का जवाब: BJP सनातन धर्म की राजनीति न सिखाए, हमारे कर्म ही हमारी पहचान

Dharamshala, Rahul-:‘राधे-राधे’ और ‘नमस्ते’ को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़े विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को बेवजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वह जब अपनी “बेटियों” से मिलने गए थे, तो उन्होंने सिर्फ यह जानना चाहा कि वे ‘राधे-राधे’ शब्द का अर्थ समझकर बोल रही हैं या केवल रटकर। उन्होंने कहा कि बच्चों से पूछा गया था कि वे इसका मतलब जानते हैं या नहीं, और बातचीत का आशय केवल यह देखने से था कि बच्चे शब्दों को समझें भी। लेकिन विपक्ष ने इसे अनावश्यक विवाद में बदल दिया।

मुख्यमंत्री सुखू ने कहा कि उनके परिवार में पीढ़ियों से सनातन धर्म का पालन होता आया है। उन्होंने याद दिलाया कि जब रामलला विराजमान हुए थे, तब न दिल्ली में भाजपा की सरकार थी और न ही हिमाचल में। उस समय उन्होंने आधे दिन की नहीं, बल्कि पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा की थी। “कन्या पूजन, गोवर्धन पूजा—यह सब हमारे संस्कार हैं और बचपन से हमारा हिस्सा रहे हैं।

सुखू ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह सनातन धर्म को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का अर्थ सेवा, अच्छे कर्म और जरूरतमंदों की मदद है, न कि धर्म को वोट बैंक की राजनीति में बदलना। “बीजेपी को सनातन की राजनीति करने का अधिकार नहीं है। यह हमारे कर्म, हमारी नीयत और सेवा भाव से जुड़ा है, न कि राजनीतिक भाषणों से।मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर यह कहते हुए भी तीखा हमला बोला कि भाजपा के पास अब कोई मुद्दा शेष नहीं रहा। “मैं किसी के घर खाना खाने जाऊं तो वीडियो बनाते हैं, बच्चों से मिलने जाऊं तो भी वीडियो बना देते हैं। विधानसभा में बोलने को कुछ नहीं बचा, इसलिए ऐसी छोटी बातों को विवाद बनाया जा रहा है,” उन्होंने आरोप लगाया।

सुखू ने पूर्व भाजपा सरकार पर बड़ी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि 4500 बीघा जमीन मात्र एक करोड़ 22 लाख रुपये में कस्टमाइज पैकेज के नाम पर दे दी गई, जबकि इसकी कीमत पांच हजार करोड़ रुपये तक हो सकती थी। “यह प्रदेश की संपत्ति थी, किसी सरकार की निजी जागीर नहीं,”।उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार जनता की संपत्ति और संसाधनों की रक्षा करने तथा विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। “हम पांच साल की जिम्मेदारी लेकर आए हैं। जनता फैसला करेगी। लेकिन जो लोग प्रदेश की संपदा लुटाते रहे हैं, वे आज धर्म की राजनीति कर रहे हैं—इसी में उनका असली मुद्दा छिपा है,” मुख्यमंत्री ने कहा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.