Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी में रोहित धनखड़ मर्डर केस: चार कारों से पीछा, हॉकी-डंडों से हमला

भिवानी I हुमायूंपुर के अंतरराष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टर रोहित धनखड़ हत्या मामले में भिवानी पुलिस ने तिगड़ाना गांव के तीन युवकों — संजय उर्फ संजू, बिल्लू उर्फ जितेंद्र और रोहित उर्फ मोटा — को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश करेगी और रिमांड की मांग करेगी।

सेल्फी लेने के दौरान कहासुनी से शुरू हुआ विवाद

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शादी समारोह के दौरान बरात के पहुंचने पर वे सेल्फी ले रहे थे। तभी रोहित ने उनसे अनुरोध किया कि “साइड में होकर फोटो ले लें।” इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और मामला बढ़ गया। पुलिस का कहना है कि महिलाओं पर फब्तियां कसने का आरोप अभी जांच में साबित नहीं हुआ।

घटना का पूरा घटनाक्रम

हुमायूंपुर निवासी कप्तान सिंह ने बताया कि भतीजा रोहित धनखड़ पैरा पावरलिफ्टिंग का नामी खिलाड़ी था—

  • छह बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया,
  • तीन बार नेशनल चैंपियन बना,
  • और एक बार दुबई में अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

27 नवंबर को रोहित अपने मित्र जतिन (गांव बौंद कलां) के साथ रेवाड़ी खेड़ा गांव में एक शादी में शामिल होने गया था। वहाँ बरातियों से उसका झगड़ा हो गया था।

शादी समारोह के बाद दोनों कार से बौंद कलां लौट रहे थे। इसी दौरान चार कारों में सवार बरातियों ने उनका पीछा किया। रास्ते में रेलवे फाटक बंद होने पर कार रुक गई और इसी दौरान आरोपियों ने हॉकी, डंडे और बिंडे से हमला कर रोहित को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जतिन किसी तरह कार लेकर मौके से भाग निकला।

दो दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम

जतिन ने घायल रोहित को भिवानी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से उसे रोहतक के निजी अस्पताल और फिर PGI में रेफर किया गया। इलाज के दौरान शनिवार दोपहर रोहित ने दम तोड़ दिया।

परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

रोहित के चाचा कप्तान सिंह ने बताया कि परिवार की जिम्मेदारी रोहित के कंधों पर थी। 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी उसे सम्मानित कर चुके थे। वह सेक्टर-4 स्थित जिमखाना क्लब में खुद अभ्यास करता था और बच्चों को प्रशिक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता था।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...

हाइडल विभाग और खनन कारोबारी के बीच आधी रात सड़क पर विवाद, वीडियो वायरल

Summer express,यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर जिले के ताजेवाला क्षेत्र में देर रात हाइडल विभाग और एक खनन कारोबारी के बीच माइनिंग ट्रकों की आवाजाही को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हाइडल विभाग के निजी मार्ग पर ट्रकों के संचालन को लेकर विभाग के एक्सईएन और कारोबारी के बीच सड़क पर तीखी नोकझोंक हुई, जिसका...

पुलिस सुरक्षा में बनी रीलों पर घिरे हरियाणवी गायक मासूम शर्मा

Summer express,जींद I हरियाणा पुलिस के आदर्श वाक्य “सेवा, सुरक्षा, सहयोग” के बीच एक नया विवाद सामने आया है। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और उनकी टीम पर आरोप लगे हैं कि उन्हें उपलब्ध कराई गई पुलिस सुरक्षा का इस्तेमाल सुरक्षा उद्देश्यों के बजाय सोशल मीडिया पर प्रभाव और दबदबा दिखाने के लिए किया जा रहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.