Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लाइसेंसी हथियार से विवाहिता की आत्महत्या, परिजनों ने दी पुलिस सूचना

फतेहाबाद । उपमंडल टोहाना के गांव खनोरी में सोमवार देर रात एक 26 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति की लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान हरदीप कौर पत्नी गुरप्यार सिंह, निवासी मूल रूप से जिला संगरूर (पंजाब), के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम पसर गया।

कमरे से चली गोली, मौके पर मौत

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात करीब 10 से 11 बजे के बीच हरदीप कौर अपने कमरे में अकेली थीं। अचानक गोली चलने की तेज आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां वह खून से लथपथ हालत में गिर पड़ी थीं। गोली सिर में लगी थी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शादी राम पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल टोहाना भेजा गया।

सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पति के होटल पर पहले भी हो चुकी थी फायरिंग

मृतका के पति गुरप्यार सिंह टोहाना के सैनी चौक पर “इटालियन मास्टर” नाम से होटल चलाते हैं। लगभग दो साल पहले इस होटल पर दो बार फायरिंग कर रंगदारी मांगी गई थी। इसी घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें लाइसेंसी हथियार जारी किया गया था। घर में रखी इसी पिस्तौल का इस्तेमाल आत्महत्या में हुआ है।

दो मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया

हरदीप कौर की दो छोटी बेटियां हैं—एक करीब दो साल की और दूसरी केवल चार महीने की। उनके निधन के बाद परिवार शोक में डूबा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.