Facebook-f Youtube X-twitter

राजेंद्र राणा ने सरकार के तीन सालों को बताया विफल, लगाए गंभीर आरोप

Hamirpur,Arvind-:भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता और सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हमीरपुर में प्रेस वार्ता करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि भाजपा 4 दिसंबर को सुजानपुर के जोरावर स्टेडियम में राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर उसके कार्यकाल और प्रशासनिक शैली के विरोध में एक बड़ी रैली एवं प्रदर्शन आयोजित करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस रैली को सफल बनाने की अपील भी की। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, महामंत्री अजय रिंटू, मीडिया प्रभारी विक्रम वनियाल तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राणा ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने के बाद ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के वादों के बजाय प्रदेश को आर्थिक और प्रशासनिक अव्यवस्था की ओर धकेल दिया। उनके अनुसार, सरकार चुनाव से पहले दी गई 10 गारंटियों का पालन करने में विफल रही और अब खजाना खाली होने का बहाना बनाकर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार करदाताओं के पैसे का दुरुपयोग कर रही है और लाभ पहुंचाने के लिए गैर-जरूरी पदों का सृजन किया गया है।राजेंद्र राणा ने दावा किया कि प्रदेश की यह पहली सरकार है जो अपने ही विधायकों और आलोचक नेताओं की निगरानी करवा रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर FIR दर्ज करना आम बात बन गया है, जिससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर चिंता बढ़ी है। धार्मिक मुद्दों पर भी उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि धार्मिक आस्थाओं से जुड़े बयानों को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा किए जा रहे हैं।उन्होंने बढ़ते कर्ज पर चिंता जताते हुए कहा कि ढाई साल में 40,000 करोड़ रुपये का ऋण लेना प्रदेश के लिए गंभीर संकेत है। राणा ने दावा किया कि सरकारी कर्मचारियों और कांग्रेस के अंदर भी असंतोष बढ़ रहा है, जिसके चलते कई कार्यकर्ता भाजपा का रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का जहाज़ डगमगा चुका है और जनता इसका आकलन आने वाले समय में करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - रेवाड़ी में वायु गुणवत्ता की रियल-टाइम निगरानी होगी मजबूत, जिला सचिवालय में लगेगी नई AQI मशीन

रेवाड़ी में वायु गुणवत्ता की रियल-टाइम निगरानी होगी मजबूत, जिला सचिवालय में लगेगी नई AQI मशीन

Summer express, रेवाड़ी  | जिले में वायु प्रदूषण की वास्तविक स्थिति अब अधिक सटीक रूप से सामने आ सकेगी। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिला सचिवालय में नई एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मॉनिटरिंग मशीन लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्यालय को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अब तक जिले...
Summer Express - बाड़मेर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूल बस चकनाचूर, 14 वर्षीय छात्र की मौत, 8 घायल

मोगा-लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक-बाइक टक्कर में पति-पत्नी की मौत, 5 साल का बच्चा गंभीर घायल

Summer express, मोगा | मोगा-लुधियाना हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पांच वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ट्रक चालक की लापरवाही और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार, लुधियाना के गांव गुज्जरवाल निवासी...
Summer Express - Auto Draft

कुमारग्राम में BJP उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, चुनावी हिंसा से तनाव

Summer express, कोलकाता |  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान हिंसा की घटना सामने आई है। कुमारग्राम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज स्थित एक मतदान केंद्र पर पहले भाजपा...
Summer Express - नूरपुर नगर निकाय चुनाव:आचार संहिता लागू, निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात

नूरपुर नगर निकाय चुनाव:आचार संहिता लागू, निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात

Summer express /कांगड़ा, संजीव -:नगर परिषद नूरपुर में चुनावी माहौल के बीच राज्य चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। प्रशासन ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया विधिवत शुरू...
Summer Express - पीएम को आतंकवादी कहने पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ धर्मशाला थाने में शिकायत

पीएम को आतंकवादी कहने पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ धर्मशाला थाने में शिकायत

Summer express / राहुल चावला , धर्मशाला-: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हिमाचल भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने वीरवार को धर्मशाला पुलिस थाने में खडग़े के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। विश्वचक्षु ने शिकायत में कहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.