Facebook-f Youtube X-twitter

कैदियों के लिए हरियाणा की बड़ी पहल, जेलों में पॉलिटेक्निक शुरू

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार और पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने राज्य की जेलों को “सजा के साथ सुधार और कौशल विकास” का केंद्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रदेश की सभी प्रमुख जेलों में जल्द ही पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, आईटीआई ट्रेड और व्यावसायिक प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। इसका औपचारिक उद्घाटन 6 दिसंबर को जिला जेल गुरुग्राम में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत करेंगे।

इस समारोह में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू समेत सभी जज मौजूद रहेंगे। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, विचाराधीन कैदियों के पुनर्वास और स्किल विकास से जुड़ी हाई कोर्ट समिति, जिसकी अध्यक्षता न्यायमूर्ति कुलदीप तिवारी कर रहे हैं, लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रही थी।

कैदियों के लिए रोजगारपरक स्किल्स

इस योजना के तहत कैदियों को कई आधुनिक और उद्योग-मांग आधारित ट्रेड में प्रशिक्षण मिलेगा, जिनमें शामिल हैं:

  • कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट
  • इलेक्ट्रिशियन
  • वेल्डर
  • प्लंबर
  • ग्रेस मेकर
  • बुडवर्क टेक्नीशियन
  • सिलाई तकनीक
  • कॉस्मेटोलॉजी
  • तीन वर्षीय कंप्यूटर इंजीनियरिंग पॉलिटेक्निक डिप्लोमा

इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य न सिर्फ तकनीकी शिक्षा देना है, बल्कि कैदियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का भाव विकसित करना भी है।

रिहाई के बाद सम्मानजनक जीवन का रास्ता

सरकार का लक्ष्य है कि जेल से बाहर आने पर कैदियों को रोजगार के अभाव या सामाजिक अस्वीकरण का सामना न करना पड़े। प्रशिक्षण प्राप्त कैदी उद्योगों में सीधे काम पा सकेंगे, जिससे दोबारा अपराधों की संभावना भी कम होगी।

यह कदम सुधारात्मक न्याय की दिशा में हरियाणा की सबसे बड़ी पहल मानी जा रही है, जो यह संदेश देती है कि ,“हर व्यक्ति बदलाव, सुधार और नई शुरुआत का अधिकार रखता है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.