Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोदी का विश्वास : भारत-रूस व्यापार 2030 से पहले लक्ष्य करेगा हासिल

नई दिल्ली। भारत और रूस के शीर्ष नेतृत्व के बीच शुक्रवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। हालांकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच तेजी से बढ़ते आर्थिक सहयोग को देखते हुए यह लक्ष्य 2030 से पहले ही पूरा हो जाएगा।

पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नई दिल्ली में आयोजित भारत–रूस बिजनेस फोरम को संयुक्त रूप से संबोधित किया। इस बैठक में दोनों देशों के लगभग 150 उद्योगपति तथा आर्थिक मामलों से जुड़े अधिकांश मंत्री एवं अधिकारी मौजूद रहे। व्यापार विस्तार पर जोर देते हुए दोनों नेताओं ने अपने-अपने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निवेश और कारोबारी सहयोग से संबंधित परियोजनाओं में आ रही अनावश्यक बाधाओं को तुरंत दूर किया जाए ताकि दोनों देशों के बीच निवेश प्रक्रिया तेज गति से आगे बढ़ सके।

संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी उद्योगपतियों को भारत आने और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच आर्थिक संभावनाएं बहुत व्यापक हैं और पारस्परिक साझेदारी नए आयाम प्राप्त कर रही है। “हमने 100 अरब डॉलर का लक्ष्य निर्धारित किया है, लेकिन राष्ट्रपति पुतिन से चर्चा के बाद मुझे पूरा विश्वास है कि हम यह लक्ष्य समय से पहले हासिल कर लेंगे,” पीएम मोदी ने कहा।

द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने में भारत और यूरेशियन आर्थिक संघ (EAEU) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस एफटीए पर बातचीत पहले ही शुरू हो चुकी है। ईएईयू में रूस, बेलारूस, अर्मेनिया, कजाखस्तान और कर्गिजस्तान शामिल हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने भी अपने संबोधन में भारत और ईएईयू के बीच शीघ्र एफटीए हस्ताक्षर किए जाने की वकालत की, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को और बढ़ावा मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.