Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

माइकल रुबिन: ट्रंप की वजह से भारत-रूस संबंध और मजबूत

नई दिल्लीरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा समाप्त हो गया है। बीती रात पुतिन रूस लौट गए। उनके भारत में भव्य स्वागत को न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़े ध्यान और सराहना के साथ देखा गया। इस दौरे के बाद अब अमेरिका के एक पूर्व अधिकारी ने डोनल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार देने की अपील की है।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन के अनुसार, पुतिन और भारत के बीच करीबी संबंधों का श्रेय डोनल्ड ट्रंप को जाता है। उनका कहना है कि भारत में पुतिन का शानदार स्वागत और दोनों देशों के बीच हुए महत्वपूर्ण समझौते ट्रंप की पहल का परिणाम हैं। इसलिए, रुबिन के अनुसार ट्रंप को नोबेल पुरस्कार से नवाजना चाहिए।

माइकल रुबिन ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “मैं यह कहना चाहूंगा कि डोनल्ड ट्रंप को भारत और रूस को करीब लाने के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। पुतिन का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण था और इस दौरान कई अहम समझौते हुए हैं।”

रुबिन ने आगे बताया कि पुतिन के भारत दौरे को अमेरिका में दो दृष्टिकोणों से देखा जा रहा है। जो लोग ट्रंप का समर्थन करते हैं, वे इसे ट्रंप की सफलता मानते हैं कि भारत और रूस अब अधिक निकट हैं। वहीं, 65 प्रतिशत अमेरिकी, जो ट्रंप की आलोचना करते हैं, इसे उनके खराब नीतियों का परिणाम मान रहे हैं।

माइकल ने अमेरिका की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने भारत के साथ अमेरिका के रिश्तों की अनदेखी की है और पाकिस्तान जैसे देशों के साथ लंबी अवधि में आर्थिक नुकसान वाले सौदे किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका को भारत को उपदेश देने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “भारतीयों ने अपने हितों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना है। भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है।”

ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ की आलोचना करते हुए माइकल ने कहा, “अगर अमेरिका नहीं चाहता कि भारत रूस से तेल खरीदे, तो भारत को सस्ते दाम पर तेल मुहैया कराने का विकल्प अमेरिका के पास क्यों नहीं है? इस सवाल का कोई जवाब नहीं है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.