Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गन्ने की कमी गहराई, सोनीपत मिल की मशीनें 24 घंटे में रुकीं

सोनीपत  | सोनीपत की कामी रोड स्थित शुगर मिल में इस सीजन की पेराई शुरुआत के मात्र 24 घंटे बाद ही मशीनें बंद करनी पड़ीं। किसानों को 65,000 क्विंटल गन्ने की पर्चियां जारी किए जाने के बावजूद, शुक्रवार शाम तक मिल यार्ड में केवल 12,000 क्विंटल गन्ना ही पहुंच पाया। पर्याप्त आवक न होने के कारण मिल को पेराई रोकनी पड़ी, और अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों तक स्थिति सामान्य नहीं हो पाएगी।

इस बार मरम्मत कार्य में देरी के चलते पेराई सीजन पहले से ही देर से शुरू हुआ। गुरुवार को सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने पेराई का औपचारिक शुभारंभ किया था, जिससे किसानों में उम्मीद जगी थी। लेकिन उद्घाटन के बाद भी गन्ने की सप्लाई उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी। मिल की क्षमता 22,000 क्विंटल प्रतिदिन है, जबकि पेराई शुरू करने के लिए यार्ड में कम से कम 20,000 क्विंटल गन्ने का स्टॉक जरूरी होता है।

गन्ने की कम आवक को देखते हुए मिल प्रबंधन ने किसानों को अतिरिक्त प्रोत्साहन देने का फैसला किया है। शुक्रवार को 10 दिसंबर तक किसानों को 30% अतिरिक्त वजन लाने की अनुमति दे दी गई। इस स्कीम के तहत किसान अपनी पर्ची से 30 प्रतिशत ज्यादा गन्ना मिल में जमा कर सकेंगे। इसके साथ ही मिल प्रशासन की टीमें गांवों में जाकर किसानों को तेजी से गन्ना भेजने के लिए प्रेरित कर रही हैं। मिल द्वारा इस सीजन में 32 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की गई है और अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक पेराई पूरी करने का लक्ष्य है।

शुगर मिल के MD संजय कुमार ने कहा कि यार्ड में पर्याप्त गन्ना पहुंचते ही पेराई तुरंत शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और सभी किसानों से अपील की कि वे जल्द से जल्द गन्ना लेकर पहुंचे।

गोहाना में भी गन्ने की कमी, पेराई शुरू नहीं हो सकी

उधर, गोहाना के आहुलाना स्थित चौधरी देवी लाल कोऑपरेटिव शुगर मिल में भी 2025-26 पेराई सीजन का उद्घाटन गुरुवार को मंत्री अरविंद शर्मा द्वारा किया गया। यहां भी किसानों की ओर से गन्ने की आवक बेहद धीमी है। अब तक केवल 5,000 क्विंटल गन्ना ही मिल में पहुंचा है, जबकि मिल की दैनिक क्षमता 25,000 क्विंटल है। आमतौर पर 10,000 क्विंटल गन्ना पहुंचने पर भी पेराई धीमी शुरुआत के साथ शुरू कर दी जाती है, लेकिन इस बार पर्याप्त गन्ना न मिलने से मशीनें चालू नहीं हो पाई हैं।

क्षेत्र में इस वर्ष 9,650 एकड़ में गन्ना बोया गया है और मिल ने 21 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है। लेकिन शुरुआती सप्लाई के कमजोर रहने से सीजन की शुरुआत पर संकट के बादल छा गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.