Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंडिगो यात्रियों की मुसीबत जारी, दिल्ली सहित कई शहरों में फ्लाइट रद्द

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस की सेवाओं में आई बाधा शनिवार को भी खत्म नहीं हुई। लगातार पाँचवें दिन उड़ान संचालन प्रभावित रहा और देश भर में बड़ी संख्या में फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। इसका असर दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद सहित प्रमुख एयरपोर्ट्स पर दिखाई दिया, जहां यात्रियों को लंबी कतारों और अव्यवस्था का सामना करना पड़ा।

एयरलाइन ने पहले ही स्पष्ट किया था कि हालात सामान्य होने में दो से तीन दिन लगेंगे। शनिवार को तिरुवनंतपुरम और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कई उड़ानें कैंसिल की गईं, जिससे यात्रियों की यात्रा योजनाएँ गड़बड़ा गईं।

तिरुवनंतपुरम में 6 घरेलू उड़ानें रद्द

अधिकारियों ने बताया कि तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो की कुल 26 निर्धारित उड़ानों में से छह घरेलू उड़ानों को रद्द करना पड़ा। इससे आने-जाने वाले कई रूटों पर यात्रा प्रभावित रही। इंडिगो की शनिवार के लिए कुल 22 घरेलू और 4 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निर्धारित थीं।

अहमदाबाद में रात के समय 19 उड़ानें निरस्त

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भी संचालन पर बड़ा असर दिखा। रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच सात आने वाली और 12 जाने वाली उड़ानें निरस्त करनी पड़ीं। अधिकारियों का कहना है कि यह हालिया दिनों में एयरलाइन के सामने आ रही ऑपरेशनल चुनौतियों की गंभीरता को दर्शाता है।

दिल्ली, मुंबई, पुणे और हैदराबाद में भी भारी असर

  • पुणे एयरपोर्ट: 14 आगमन और 28 प्रस्थान उड़ानें रद्द
  • दिल्ली एयरपोर्ट: 54 डिपार्चर और 52 अराइवल—कुल 106 उड़ानें रद्द
  • मुंबई एयरपोर्ट: कुल 106 उड़ानें निरस्त
  • हैदराबाद एयरपोर्ट: 69 उड़ानें रद्द

कई अन्य शहरों—लखनऊ, गुवाहाटी, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई और पुणे—की उड़ानों पर भी असर पड़ा है। लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच बहस की नौबत आ गई। रिफंड और वैकल्पिक उड़ानों के लिए काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं, लेकिन यात्रियों को तुरंत राहत नहीं मिल पाई। कुछ यात्री मजबूरी में सड़क मार्ग से रवाना हुए।

डीजीसीए ने शुरू की जांच

लगातार बढ़ती गड़बड़ियों को देखते हुए डीजीसीए ने सख्त रुख अपनाया है। नियामक ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय चार सदस्यीय कमेटी बनाने के आदेश दिए हैं, जो इंडिगो की ऑपरेशनल रुकावटों की वजहों का आकलन करेगी। डीजीसीए के अनुसार, इंडिगो FDTL CAR 2024 के तहत संशोधित ड्यूटी आवर्स, फ्लाइट ड्यूटी पीरियड, फ्लाइट टाइम लिमिटेशन और अनिवार्य रेस्ट पीरियड लागू करने की तैयारी ठीक तरीके से नहीं कर पाई, जिसके कारण यह संकट उत्पन्न हुआ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.