Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

युद्ध विराम टूटा, सूडान में RSF समर्थित ड्रोन अटैक में नरसंहार

सूडान  | सूडान में सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ (RSF) के बीच 15 अप्रैल 2023 से जारी खूनी संघर्ष लगातार और हिंसक होता जा रहा है। पिछले महीने आरएसएफ ने तीन महीने के एकतरफा मानवीय युद्धविराम का दावा किया था, लेकिन वादा टूटता दिखा। ताज़ा हमले ने एक बार फिर देश को दहशत में डाल दिया है।

स्कूल और अस्पताल पर ड्रोन हमला, 79 की मौत

गुरुवार को आरएसएफ की मदद से सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट-नॉर्थ (SPLM-N) ने दक्षिण कोर्डोफन में भीषण ड्रोन हमला किया। मिसाइलें स्कूल, अस्पताल और कई नागरिक इलाकों में गिराई गईं। इस क्रूर हमले में 79 लोगों की जान चली गई, जिनमें 43 बच्चे शामिल हैं, जिनकी मौत स्कूल पर हुए हमले में हुई।
हमले में 38 लोग घायल हुए, जिनमें 11 बच्चे और छह महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

दो साल से जारी संघर्ष ने तबाह किया देश

सूडान में सेना और आरएसएफ के बीच जारी युद्ध ने देश को बर्बादी के कगार पर ला दिया है।

  • अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं
  • बड़ी संख्या में नागरिक घायल
  • लाखों लोग घर छोड़ने को मजबूर
  • करोड़ों लोग खाद्य संकट और मानवीय आपदा झेल रहे हैं

अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा लगातार युद्धविराम की अपील के बावजूद हिंसा जारी है, जिससे दोनों गुटों की क्रूरता और जिम्मेदारी के अभाव का अंदाज़ा लगता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.