Facebook-f Youtube X-twitter

कैथल में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक, स्वदेशी रथ यात्रा को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

Kaithal, 7 December-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कैथल में आयोजित भाजपा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन जितना मज़बूत होगा, सरकार के जनकल्याणकारी कार्य उतनी ही तेजी से धरातल पर उतरेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर मोर्चे पर सक्रियता बढ़ाने और बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर बल दिया।

आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडोली ने की। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बैठक में आगामी चुनावों को देखते हुए अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की एसएआर (स्पेशल समरी रिवीजन) प्रक्रिया जारी है और पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर BLA टूल्स का गठन सुचारू रूप से पूरा करें, जिससे चुनावी कार्यों में तेजी लाई जा सके।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंचाया जाए, क्योंकि यह समाज में सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देने वाला मंच है।

सीएम सैनी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन चुका है और तीसरे स्थान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसी दिशा में ‘स्वदेशी जागरूकता यात्रा’ की शुरुआत की गई है, जिसे उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा 24 दिसंबर तक हर गांव और हर क्षेत्र में जाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देगी।कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा पुलिस शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और राज्य की सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चिंता की आवश्यकता नहीं है। वहीं डॉक्टरों की हड़ताल पर उन्होंने कहा कि सरकार ने कई जायज मांगों को स्वीकार कर लिया है और कई डॉक्टर काम पर लौट आए हैं, हालांकि कुछ समूहों में अब भी मतभेद बने हुए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.