Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

75 करोड़ धान घोटाला: राइस मिलर से बड़ा खुलासा

सिरसा I 75 करोड़ रुपये के धान घोटाले में गिरफ्तार राइस मिलर संदीप सिंगला का पुलिस रिमांड सोमवार को समाप्त हो रहा है। रिमांड अवधि के दौरान एसआईटी ने आरोपी से विस्तृत पूछताछ की, जिसमें उसने घोटाले में कई अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता स्वीकार की है। हालांकि, जांच टीम ने अब तक इन अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कमलदीप गोयल सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।

सरकारी कर्मचारियों के नाम सामने आने के बाद पुलिस जांच की दिशा और तेज हो गई है। आरोपी को बिहार में निशानदेही करवाकर लौटने के बाद एसपी स्वयं सीआईए-वन पहुंचकर जांच की प्रगति की जानकारी ले चुके हैं। माना जा रहा है कि एसआईटी आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां कर सकती है। वहीं, आरोपी की पत्नी अब भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

घोटाले का खुलासा सात राइस मिलों में गबन सामने आने के बाद हुआ। इसके चलते हैफेड और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को मिलों में बचे धान के खराब होने की आशंका सताने लगी है। दोनों विभागों ने अदालत में याचिका दायर कर अनुरोध किया है कि बचे हुए धान को तुरंत उठाने और उसे नजदीकी राइस मिलों में शिफ्ट करने की अनुमति दी जाए, ताकि समय रहते उसकी कुटाई करवाई जा सके। कुटाई पूरी होने के बाद ही तैयार चावल एफसीआई को भेजा जा सकेगा।

इस संबंध में सुनवाई पहले 26 नवंबर को होनी थी, लेकिन इसके बाद तारीख लगातार आगे बढ़ती गई। अब मामले में 8 दिसंबर को अदालत में सुनवाई होगी, जिसके बाद स्पष्ट होगा कि धान किस एजेंसी को सुपुर्द किया जाएगा। विभागों का कहना है कि धान को देर से उठाने पर उसके खराब होने की आशंका बढ़ जाएगी, इसलिए अदालत में तत्काल निर्णय की मांग की गई है। सोमवार को इस पर अदालत आदेश जारी कर सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.