Facebook-f Youtube X-twitter

डॉक्टर हड़ताल पर सीएम सैनी शांत, बोले संवाद ही समाधान

चंडीगढ़। हरियाणा में डॉक्टरों की हड़ताल का असर बढ़ता जा रहा है। सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार से सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के हजारों डॉक्टर दो दिन की हड़ताल पर चले गए, जिसके चलते कई जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। एसोसिएशन ने दावा किया है कि करीब तीन हजार डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर हैं, जबकि सरकार का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर दी गई हैं और ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं।

हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डॉक्टरों को भगवान की संज्ञा दी जाती है और यह पेशा पूर्ण रूप से मानव सेवा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले भी डॉक्टरों की कई मांगें मान चुकी है और वर्तमान में मंत्री व अधिकारी उनसे संवाद कर रहे हैं। सीएम सैनी ने आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों पर चर्चा होगी और समाधान बातचीत के जरिए ही निकलेगा।

इधर सरकार ने हड़ताल पर कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। यमुनानगर में सीएमओ ने 66 डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और 16 डॉक्टरों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। ओपीडी संचालन को सुचारू रखने के लिए प्रशासन ने मुलाना से 19 और ईएसआई अस्पताल से सात डॉक्टरों की सेवाएं ली हैं। सरकार का कहना है कि मरीजों को न्यूनतम परेशानी हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।

एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि हड़ताल 9 दिसंबर को भी जारी रहेगी क्योंकि अब तक सरकार की ओर से बातचीत का कोई प्रस्ताव नहीं आया है। एसोसिएशन के प्रधान डॉ. राजेश ख्यालिया ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में सीएमओ की सीधी भर्ती पर रोक और एसीपी स्कीम को अपग्रेड करके लागू करना शामिल है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सरकार ने इन मांगों पर सहमति जताई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

उधर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि राज्य सरकार ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखने के लिए एनएचएम, मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों, डीएनबी छात्रों और आयुष विभाग के डॉक्टरों को ड्यूटी पर लगाया है। मंत्री ने कहा कि सरकार डॉक्टरों की कई मांगें पहले ही मान चुकी है और बाकी मुद्दों पर चर्चा जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही डॉक्टरों से वार्ता होगी और हड़ताल समाप्त करने का रास्ता निकलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.