Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुंदरनगर में डंगे का मलबा गिरने से प्रवासी मजदूर की दर्दनाक मौत, पत्नी और बच्चा बाल-बाल बचे

Mandi, Dharamveer-:नगर परिषद सुंदरनगर के सलाह वार्ड में डेंटल कॉलेज के समीप डंगे के निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 26 वर्षीय प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ जब संजीव डंगे के नीचे निर्माण कार्य में लगा हुआ था और अचानक भारी मलबा टूटकर उसके ऊपर आ गिरा। घटना आज शाम की बताई जा रही है।

हादसे के वक्त संजीव की पत्नी और छोटा बच्चा भी वहीं मौजूद थे। गनीमत यह रही कि वे दोनों मलबे की चपेट में नहीं आए, अन्यथा बड़ा हादसा और भयावह हो सकता था। मलबा गिरने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, डीएसपी सुंदरनगर, थाना प्रभारी और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के दौरान जेसीबी की मदद से करीब आधे घंटे की कठिन कोशिशों के बाद संजीव को भारी मलबे से बाहर निकाला गया। हालांकि उसकी हालत बेहद नाजुक थी और सिविल अस्पताल ले जाते समय ही उसने दम तोड़ दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने तुरंत राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिवार को नियम अनुसार फौरी राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कल कराया जाएगा।

एसडीएम अमर नेगी

“घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। दुर्भाग्यवश मजदूर को बचाया नहीं जा सका। राजस्व विभाग मौके पर कार्रवाई कर रहा है और नियमों के तहत मृतक के परिवार को फौरी राहत प्रदान की जाएगी। आगे इस मामले की विस्तृत जांच भी की जा रही है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।”

उधर, सुंदरनगर थाना पुलिस ने दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज कर लिया है और निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.