Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डीजीपी नियुक्ति विवाद बढ़ा : यूपीएससी ने पैनल लौटाया, हरियाणा सरकार असमंजस में

चंडीगढ़। हरियाणा में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति को लेकर चल रही प्रक्रिया एक बार फिर अटक गई है। राज्य सरकार द्वारा भेजा गया नया पैनल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यह कहते हुए लौटा दिया कि डीजीपी का पद तकनीकी रूप से खाली है ही नहीं, क्योंकि मौजूदा डीजीपी शत्रुजीत कपूर केवल अवकाश पर हैं और कभी भी पदभार संभाल सकते हैं।

यूपीएससी ने उठाई आपत्ति, प्रकाश सिंह केस का हवाला

सूत्रों के मुताबिक, UPSC ने राज्य सरकार को भेजे पत्र में सुप्रीम कोर्ट के प्रकाश सिंह मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी खाली पद के लिए पैनल तभी भेजा जा सकता है, जब पद वास्तव में रिक्त हो। चूंकि शत्रुजीत कपूर छुट्टी पर हैं और उनका कार्यकाल पहले ही पूरा हो चुका है, सरकार चाहे तो उन्हें ट्रांसफर कर सकती है, लेकिन पद को पूर्वानुमानित रूप से खाली नहीं माना जा सकता।

सरकार को लेना होगा पहला निर्णय: कपूर रहेंगे या नहीं

पैनल लौटाए जाने के बाद अब राज्य सरकार के सामने पहला फैसला यह रहेगा कि शत्रुजीत कपूर को डीजीपी पद पर ही बनाए रखना है या उन्हें किसी अन्य विभाग में भेजकर पद को औपचारिक रूप से रिक्त घोषित करना है। इसी निर्णय के बाद ही सरकार नया पैनल UPSC को भेज सकेगी।

दो महीने की छुट्टी 14 दिसंबर को समाप्त, ओपी सिंह कार्यवाहक

डीजीपी शत्रुजीत कपूर को IPS अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के बाद बढ़ते विवाद को देखते हुए सरकार ने दो माह की छुट्टी पर भेजा था। यह छुट्टी 14 दिसंबर को समाप्त हो रही है। उनकी अनुपस्थिति में ओपी सिंह कार्यवाहक डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हालांकि, उनका कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है, जिससे नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर दबाव और बढ़ गया है।

सरकार ने भेजे पैनल में कपूर का नाम भी था शामिल

सरकार द्वारा UPSC को भेजे गए पैनल में भी 1990 बैच के आईपीएस शत्रुजीत कपूर का नाम शामिल था। उनके अलावा 1991 बैच के एसके जैन, 1992 बैच के अजय सिंगल, 1993 बैच के आलोक मित्तल और अशिंदर चावला के नाम भी शामिल थे। राज्य सरकार ने इन अधिकारियों में से तीन नाम चुनकर नई नियुक्ति तय करने का प्रस्ताव भेजा था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.